फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth shown feat

नौजवानों ने दिखाए करतब

Fri, 14 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 14 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth shown feat
नजीबाबाद के जोगीरम्पुरी क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस में जंजीरों से मातम करते सोगवार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नजीबाबाद मेंे ंचायत साहनपुर में सुन्नी समाज की ओर से मोहर्रम जुलूस दूसरे दिन भी निकाला गया। उधर, जोगीरम्पुरी में शिया समाज की ओर से दसवीं मोहर्रम पर आयोजित मातमी जुलूस का समापन शामे गरीबां मजलिस के साथ हुआ।
नगर पंचायत साहनपुर में करीब एक दर्जन से अधिक अखाड़े दसवीं मोहर्रम पर ताजिये जुलूस का दो दिवसीय आयोजन करते हैं। दसवीं मोहर्रम पर अखाड़ा तेलियों वाला, अखाड़ा शेखों वाला, अखाड़ा ठठेरों वाला, अखाड़ा पाधानों वाला, अखाड़ा मिर्जा वाला, अखाड़ा सानियों वाला ने ताजिया और अखाड़ा जुलूस आयोजित किए। दसवीं मोहर्रम पर शुरू हुआ अखाड़ा जुलूस देर रात मामूली से विश्राम के साथ बृहस्पतिवार के तड़के पुन: शुरू होकर दिन भर जारी रहा। दूसरे दिन शाम मोहर्रम अखाड़ा जुलूस का समापन हुआ। अखाड़ा जुलूस इरशाद खलीफा, इसरार, रिजवान, शमीम उस्ताद, जहांगीर, शहजाद, हसीन आदि के नेतृत्व में निकाले गए।
विज्ञापन

उधर, शिया समाज की ओर से जोगीरम्पुरी में अंजुमन अजाय हुसैनी, अंजुमन शमशीरे हैदरी, अंजुमन जीनते अजा और अंजुमन नज्फे हैदरी के नेतृत्व में अलम और ताजिया जुलूस देर रात शामे गरीबां की मजलिस के साथ संपन्न हुआ। रहबर अब्बास और हैदर अब्बास ने नोहाख्वानी की। जुलूस में अख्तर अब्बास, नसीम अब्बास, कासिम अब्बास, जावेद हुसैन, कुमैल अब्बास, हैदर अब्बास सहित अनेक शिया अकीदतमंदों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूरपुर में नगर में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जुलूस में शामिल अखाड़ों में नौजवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
नगर में मोहर्रम का जुलूस देर शाम अपने निर्धारित जामा मसजिद इमामबाड़ा एवं मनिहारान चौक से शुरू हुआ। ताजियान नौजवान कमेटी एवं ताजियान अंसारियान कमेटी के तत्वावधान में अलग-अलग करीब 80 फीट ऊंचे मोहर्रम निकाले गए। ताजियान नौजवान कमेटी के सदर बिलाल अहमद, मेहराज, इरशाद एवं नफीस एवं ताजिया अंसारियान कमेटी के मोहम्मद अकरम उर्फ बब्बू, महताब उर्फ दाना, इरशाद अली, शकील मेंबर आदि के नेतृत्व में निकाले गए। ताजिया जुलूस में शामिल अखाड़ों में युवाओं ने करतब दिखाए। उधर, राजा का ताजपुर में मोहल्ला पटवारियान, बंजारान व छिपियान से अलग-अलग तीन ताजिए निकाले गए। तीनों ताजिए एक साथ चौक बाजार पहुंचे। रफीक अहमद, इसरार अहमद, जाहिद हुसैन, इस्लामुद्दीन, नासिर व अल्लादिया आदि जुलूस में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed