फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth murdered with sharp weapon, report filed against three

चांदपुर:: युवक की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 28 Jan 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 28 Jan 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered with sharp weapon, report filed against three
मृतक विशाल का फाइल फोटो।
-अलावलपुर के युवक का लहूलुहान शव गांव नजरपुर में मिला
विज्ञापन

-परिजनों ने तीन के खिलाफ हत्या में कराई रिपोर्ट दर्ज
-युवक की हत्या से गांव में फैल गई सनसनी
-चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर ( बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी युवक विशाल उर्फ गोलू (22) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव गांव नजरपुर में पड़ा मिला है। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई ने तीन को नामजद कर चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अलावलपुर निवासी कार्तिक शर्मा पुत्र हृदेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे गांव नजरपुर निवासी दो युवक मकान पर आए तथा उसके भाई विशाल उर्फ गोलू को अपने साथ कहीं ले जाने लगे। उन्होंने ले जाने का कारण पूछा तो आरोपियों ने बताया कि कुछ काम से जा रहे हैं, कुछ देर में वापस आ जाएगें। रात्रि नौ बजे तक विशाल घर वापस नहीं आया, फोन भी बंद आ रहा था। तलाश करने निकले तो नजरपुर की ओर से आ रहे चचेरे भाई सौरभ ने बताया कि गांव नजरपुर निवासी युवकों ने विशाल की हत्या कर दी है। उसका शव गांव नजरपुर में चंदर के घर के सामने पड़ा है।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर एएसपी ग्रामीण राम अर्ज आर्य, सीओ सुनीता दहिया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने थाने एकत्र होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई कार्तिक ने तीन को नामजद करते हुए चार पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि गांव नजरपुर निवासी निपेंद्र उर्फ गोलू, वीर सिंह, मोंटी व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed