फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth killed by cold in Puranpur

पूरनपुर स्याना में ठंड से युवक की मौत

Fri, 12 Jan 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर Updated Fri, 12 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by cold in Puranpur
युवक के शव के पास बैठे गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नूरपुर के गांव पूरनपुर स्याना में कड़ाके की ठंड में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक गांव में मजदूरी करता था और उसके पास ठंड से बचाव के लिए लिहाफ और गर्म कपड़े तक नहीं थे। रात को वह टीन की बनी अपनी झोपड़ी में सोया था और सुबह वह चारपाई पर मृत पड़ा मिला। सूचना पर तहसीलदार गांव पहुंचे और मृत्यु के कारणों की जांच की। 
विज्ञापन


गांव पूरनपुर स्याना निवासी दलित युवक संजय उर्फ मोनू (18) गांव में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी टीन की बनी झोपड़ी में मृत पड़ा मिला। मृतक संजय की मां मुनेश देवी ने बताया कि बुधवार की रात वह खाना खाकर सोने चला गया था। सुबह देर तक सोकर न उठने पर जब उसने देखा तो वह मृत पड़ा था। संजय की मां के अनुसार उसका बड़ा पुत्र मुंबई में मजदूरी करता है।  संजय पर ओढ़ने के लिए लिहाफ तक नही था। उसके अनुसार संजय की मौत ठंड से ठिठुरने से हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान को संजय की ठंड से मौत होने की सूचना दे दी थी, लेकिन वे मृतक को देखने भी नही पहुंचे। सूचना पाकर चांदपुर तहसीलदार नवनीत गोयल मृतक के घर पहुंचे और मृत्यु के कारणों की जांच की। तहसीलदार ने बताया कि संजय की मृत्यु ठंड लगने से नहीं हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया है कि संजय को दौरे पड़ते थे और वह काफी दिनों से गंभीर बीमार था। उधर, ग्राम प्रधान कृष्णा देवी के पुत्र दिनेश कुमार ने भी मृतक के परिजनों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था और काफी दिनों से बीमार था।
विज्ञापन


सर्दी के चलते ठिठुरन बढ़ी
कालागढ़। लगातार एक सप्ताह से कालागढ़ में चल रही शीतलहर और कोहरे के कारण सर्दी मे इजाफा हुआ है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार कालागढ़ में गुरुवार को तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार एक सप्ताह से कालागढ़ घने कोहरे व शीतलहर की चपेट में है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में नागरिकों को पेट दर्द, उल्टी आदि की शिकायत है। कालागढ़ पीएचसी के प्रभारी देवेंद्र प्रसाद का कहना है कि मरीजों को दवा दी जा रही है। अब सीने में दर्द की शिकायत भी सामने आने लगी है। दवाईयों के अलावा गुनगुना पानी पीने, गर्म कपड़े पहनने की हिदायत मरीजों को दी जा रही है। उधर रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार तापमान 04 से 06 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जिससे सर्दी की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed