{"_id":"5b07065f4f1c1bfd6e8b46ab","slug":"youth-from-recruitment-farmers-apologize-to-farmers-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती से युवाओं, कर्ज माफी से किसानों को रिझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती से युवाओं, कर्ज माफी से किसानों को रिझाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 25 May 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खालसा इंटर कॉलेज में समर्थकों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के राज में किसान से लेकर नौजवान सभी का ख्याल रखा गया है। भाजपा के राज में किसानों और नौजवानों का मान और सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिले के एक-एक किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान दिया जाएगा। भाजपा की सरकार में किसानों को उनके फसलों का सही दाम मिल रहा है। अकेले बिजनौर में करीब 70 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ है।
बृहस्पतिवार को नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब थी। भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। प्रदेश में चारों ओर सुरक्षा का माहौल है और व्यापारी प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। कहा कि जब भाजपा की सरकार बनी तो उस समय प्रदेश का खजाना खाली था और कर्मचारियों को वेतन देने तक के पैसे नहीं थे, लेकिन भाजपा सरकार के आते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया गया। अकेले बिजनौर में करीब 70 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ है।
पिछली सरकार में किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार में फसलों के सही दाम मिल रहे हैं। गन्ने का सर्वाधिक भुगतान भाजपा सरकार द्वारा कराया गया है। जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन आदि में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। समाज के सभी लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में शीघ्र ही 1.62 लाख भर्तियां होनी हैं। इसके साथ ही 1.37 लाख शिक्षकों की भी नियुक्ति शीघ्र होंगी। टीईटी पास शिक्षामित्रों को इसमें छूट मिलेगी। बाबू जयसिंह की अध्यक्षता एवं राजीव सिसौदिया के संचालन में आयोजित सभा को मंत्री भूपेंद्र चौधरी, उपेंद्र तिवारी, गुलाबो देवी, गिरीश यादव, बलदेव सिंह ओलख, एमएलसी अशोक कटारिया, विधायक राजीव तरोरा, ओम कुमार, कमलेश सैनी, ओमकुमार, अशोक राणा, सांसद भारतेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, डा.यशवंत सिंह ने संबोधित किया।
योगी ने की जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 25 मिनट के भाषण में सभी जातियों को साधने की कोशिश की। मुख्यमंत्री का ज्यादातर फोकस किसानों, दलितों, सिखों पर रहा। विधायक स्व.लोकेंद्र चौहान की सहानुभूति के नाम पर वोट मांगे व इलाके की जनता को रिझाने की कोशिश की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार बजकर पांच मिनट पर अपना भाषण शुरू किया व साढ़े चार बजे उनका भाषण खत्म हुआ। मुख्यमंत्री का फोकस किसानों, दलितों व सिखों पर रहा। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान के साथ धान व गेहूं का भुगतान जो उनकी सरकार ने कराया वह किसी और सरकार ने नहीं कराया है। बिजनौर की मिलों ने गन्ने का भुगतान कर दिया है। किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
डा.भीमराव आंबेडकर का नाम लेकर मुख्यमंत्री ने दलितों को साधने की खूब कोशिश की। कहा कि देश में डा.आंबेडकर को सम्मान देने का काम केवल मोदी सरकार ने किया है। डा.आंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। भाजपा ने जाति-मजहब को दूर करके हर तबके के लिए काम किया है। किसान, नौजवान, मजदूर, दलित, गरीब, बुनकरों की सरकार आवाज बनी है। मुख्यमंत्री का सबसे ज्यादा फोकस विधायक स्व.लोकेंद्र चौहान पर रहा। लोकेंद्र चौहान की सहानुभूति से वोटरों को खूब रिझाने की कोशिश की।
कहा कि लोकेंद्र चौहान ऐसे विधायक थे जो हर समय क्षेत्र के विकास के साथ क्षेत्र की जनता की चिंता करते थे। क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ करने को आतुर रहते थे। क्षेत्र के लिए हमेशा लड़ते रहते थे। उनके रुके हुए सपनों को साकार करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकेंद्र चौहान को श्रद्धांजलि देने व उनकी पत्नी अवनी सिंह को चुनाव जिताने की अपील करने आए हैं। लोकेंद्र चौहान होनहार नेता होने के साथ लोकप्रिय विधायक थे।