फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth dies, suspected of murder

युवक की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 22 Sep 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth dies, suspected of murder
युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

हल्दौर। नगर के मोहल्ला जमनावाला निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन थाने पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की है। मोहल्ला जमनावाला निवासी राहुल कुमार (20) पुत्र सत्यपाल सिंह बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे नगर के ही अपने कुछ अन्य साथियों के साथ गया था। देर शाम नगर की कन्या पाठशाला के निकट राहुल बेहोश पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed