फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth dies in road accident, police begins investigation

Bijnor News: सड़क हादसे में युवक की माैत, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 28 Sep 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, police begins investigation
कोतवाली देहात। शनिवार रात करीब 8:30 बजे शादीपुर बस अड्डे के आगे एक सड़क हादसे में राजदेव नंगली निवासी संजय (32) की मौत हो गई। संजय पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। भारी बारिश के कारण कुछ समय तक शव की पहचान नहीं हो सकी। बाद में ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त संजय पुत्र घनश्याम के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल के पास एक मैजिक वाहन भी पलटा हुआ मिला था। पुलिस ने मैजिक चालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि दुर्घटना उसके वाहन से नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवेचक सुनील सहरावत ने बताया कि संजय की मौके पर ही मौत हुई है। पुलिस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश कर रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed