{"_id":"6123ea968ebc3e7a144a984f","slug":"youth-dies-in-a-day-due-to-fever-bijnor-news-mrt553054741","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक दिन में ही युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक दिन में ही युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से एक दिन में ही युवक की मौत
कोतवाली देहात। मात्र एक दिन के बुखार से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी बाबूराम पाल के 23 वर्षीय पुत्र राहुल को रविवार को बुखार आया था। बुखार आने पर युवक को अकबराबाद स्थित एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया। शाम के समय राहुल की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजन राहुल को बिजनौर ले गए। गंभीर स्थिति देखते हुए राहुल को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। जौलीग्रांट में राहुल ने दम तोड़ दिया। राहुल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डीएलएड की परीक्षा में राहुल ने कृष्णा कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मात्र एक दिन के बुखार से मौत होने पर ग्रामीणों में भी भय व्याप्त है।