फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth dies due to dumper

डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 26 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to dumper
डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। खनन सामग्री ले जा रहे डंपर ने एक युवक को कुचल दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगपुर बसंता उर्फ कांठपुर निवासी 16 वर्षीय नीरज नया गांव में पावर कोल्हू पर मजदूरी करता था। शुक्रवार को नीरज मंडावली की ओर जा रहा था। नया गांव के निकट अपराह्न लगभग तीन बजे खनन सामग्री ले जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने गांव मीरमपुर बेगा के सामने नीरज को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर की चपेट में आने से नीरज की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाटम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के चाचा जयसिंह ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र में रेत-बजरी और अन्य खनन सामग्री लेकर डंपर अंधाधुंध दौड़ रहे हैं जिससे कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed