फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth dies due to current, two scorched

करंट से लाइनमैन की मौत

Mon, 08 Mar 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to current, two scorched
करंट से युवक की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन

शिवाला कलां। ग्राम इस्माइलपुर में एलटी लाइन का केबल डाल रहे एक युवक की करंट से मौत हो गई। साथ में काम कर रहे दो युवक बुरी तरह से झुलस गए। गांव में एलटी की पुरानी लाइन को उतारकर एबीसी कंडक्टर डालने का काम चल रहा है। केबल डालने का काम ग्राम कैमरी निवासी ठेकेदार मोहित शर्मा करा रहा है। सोमवार को ग्राम कैमरी निवासी नकुल, लोदीपुर मिलक निवासी रोहित और रिंकू के साथ लाइन पर काम कर रहे थे। शाम करीब तीन बजे नकुल (26) बिजलीघर से शटडाउन लेकर सड़क किनारे रखे ट्रांसफॉर्मर से केबल जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। अचानक बिजली आने से वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान नीचे खड़े रोहित और रिंकू भी करंट लगने से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed