{"_id":"5e21fd318ebc3e7e5b08711a","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-nazibabad-news-mrt4643752183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
मंडावली। नेशनल हाईवे पर गन्ने के ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गांव विजयपुर और रतनाल नदी के निकट बाइक सवार एक युवक गन्ने के ट्रक की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की मौत की खबर परिजनों को दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे नहटौर थाना क्षेत्र के गांव जरीबपुर चतर निवासी मृतक के बड़े भाई चंद्रवीर ने पुलिस को तहरीर दी है। चंद्रवीर ने बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई प्रदीप देहरादून में आरओ लगाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह उसकी परिजनों से बात हुई। भाई देहरादून से घर आ रहा था तभी उसकी मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।