फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth died in a road accident on the day of Raksha Bandhan in Bijnor

दर्दनाक हादसा: रक्षाबंधन पर भाई की मौत से सदमे में बहन, राखी बंधवाकर काम पर लौट रहा था युवक

Thu, 11 Aug 2022 06:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Aug 2022 06:58 PM IST
सार

रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत से बहन सदमे में हैं। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि कार की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन
Youth died in a road accident on the day of Raksha Bandhan in Bijnor
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में रक्षाबंधन के त्योहार पर एक परिवार पर मातम छा गया। गुरुवार को बहन से राखी बंधवाने के बाद वापस अपने काम पर लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि कार की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। उधर, युवक की मौत का समाचार सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक नगीना में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करने आ रहा था।

विज्ञापन


नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मण वाला निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार नगीना में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता था। गुरुवार की सुबह वह अपनी बहन से राखी बंधवाकर बाइक से नगीना काम पर आ रहा था। नगीना रायपुर रोड स्थित गांव हैजरपुर के पास सामने से तेज गति से जा रही एक कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चालक दीपक ने कुछ देर बाद ही मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नगीना सीएचसी लाई, जहां से पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया। नगीना स्थित जिस इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर मृतक युवक काम करता था। उसके स्वामी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उसकी दीपक से फोन पर बात हुई थी। तब उसने राखी बंधवाकर कुछ देर से काम पर आने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि दिन में करीब 12 बजे जब दीपक की मौत का समाचार उन्हें मिला तो वह खुद सकते में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सादिक हत्याकांड: अदालत ने दो अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, खौफनाक था मामला

भाई की मौत से सदमे में बहन
भाई-बहन के असीम प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के दिन अपनी छोटी बहन से राखी बंधवाकर काम पर आ रहे दीपक की मौत का समाचार सुनकर उसकी बहन व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed