{"_id":"6499d1011177a29e0f0e2e76","slug":"youth-died-due-to-snake-bite-in-village-askaripur-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-5798-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव अस्करीपुर में सर्प दंश से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव अस्करीपुर में सर्प दंश से युवक की मौत
Mon, 26 Jun 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
- जिले में एक सप्ताह में सर्पदंश से पांच युवकों की जा चुकी है जान
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। गांव अस्करीपुर में एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा है। जिले में एक सप्ताह के अंदर सर्पदंश से मौत का यह पांचवां मामला है। इससे पहले भी चार युवकों की सर्पदंश से जान चुकी है।
गांव अस्करीपुर निवासी नरेश शर्मा (45) की पत्नी अंजू तीन बच्चों समेत मायके शाहपुर सुक्खा किरतपुर गई थी। घर में नरेश शर्मा अकेला था। बताया जाता है कि रविवार रात नरेश ने अपने चचेरे भाई जयकुमार को फोन पर तबियत खराब बताते हुए चिकित्सक को बुलाने की बात कही। जयकुमार गांव के ही एक चिकित्सक को लेकर घर पहुंचा। चिकित्सक ने नरेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रथमदृष्टया नरेश की मौत सर्पदंश से होना माना जा रहा है।
सोमवार सुबह पति की मौत की खबर पाकर पत्नी घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नरेश की मौत के कारण का पता लगेगा।