{"_id":"5f0b45298ebc3e638f5664d1","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-bijnor-news-mrt4909084138","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नगीना/ रायपुर सादात। नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम हीमपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगीना देहात थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप ने बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे पुलिस को ग्राम हीमपुर पछादपुरा में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची तो पता चला कि प्रदीप (22) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि मृतक के परिवार वालों ने तहरीर देकर आत्महत्या की बात स्वीकार की है तथा किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार किया है। उनका कहना है की आत्महत्या का कारण पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।