फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth caught from Farrukhabad for extortion

रंगदारी मांगने के मामले में फर्रुखाबाद से पकड़ा युवक

Tue, 05 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth caught from Farrukhabad for extortion
रंगदारी मांगने के मामले में फर्रुखाबाद से पकड़ा युवक
विज्ञापन

बिजनौर/फर्रुखाबाद। भाजपा नेता को 20 लाख रुपये रंगदारी की धमकी देने के मामले मेें पुलिस ने फर्रुखाबाद से एक युवक को पकड़ा है। उसका भाई सऊदी अरब में नौकरी करता है, उसी के मोबाइल नंबर से भाजपा नेता को रंगदारी की धमकी दी गई।
नजीबाबाद निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मंत्री बिंदु सराफ के मोबाइल फोन पर गत 17 अक्तूबर को कॉल करके 20 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई थी। धमकी देने वाले ने अपना नाम अजमल पहाड़ी बताया। बिंदु सराफ ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर बताया था कि धमकी देने वाले ने विदेशी नंबर से वीडियो कॉल की, जिसमें वह एके-47 लिए दिखाई दे रहा था। इसके पहले सामान्य कॉल की गई थी, जिसकी रिकार्डिंग भी उनके पास है। भाजपा नेता ने पुलिस को वह नंबर भी बताया, जिससे कॉल की गई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और कई नंबर खंगाले, जिन विदेशी नंबरों से कॉल की गईं। इनमें से एक नंबर फर्रुखाबाद के व्यक्ति का मिला, जिसकी उसी विदेशी नंबर पर सऊदी अरब से बातचीत हुई।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के निर्देशन में पुलिस टीम ने फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज क्षेत्र स्थित गांव कुआं खेड़ा में दबिश दी। पुलिस ने विदेशी युवक के बड़े भाई को उठा लिया और उसे अपने साथ नजीबाबाद ले आई। गांव कुआं खेड़ा निवासी दो भाई सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उसके बड़े भाई यहीं गांव में रहते हैं। फिलहाल हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस हाल ही में मेरठ की एक महिला से भी पूछताछ कर चुकी है। बताया जाता है कि महिला का विदेश से कॉल करने वाले व्यक्ति से संपर्क रहा है। पुलिस ने विदेश से कॉल आने के बाद से परेशान भाजपा नेता बिंदु सराफ की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग पर हाल ही में एक पुलिसकर्मी उपलब्ध कराया है। वह प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक भाजपा नेता के आवास पर तैनात रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed