फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth Assaulted During Wedding Procession in Najibabad, Viral Video Claims Firing, Police Denies Gunfire

Bijnor: बरात में दौड़ाकर पीटा युवक, फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस बोली- नहीं चली गोली

Fri, 03 Jul 2026 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Jul 2026 02:09 PM IST
सार

बिजनौर के नजीबाबाद में बरात की चढ़त के दौरान युवक से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में फायरिंग का दावा किया गया, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद गोली चलने की बात से इनकार करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
Youth Assaulted During Wedding Procession in Najibabad, Viral Video Claims Firing, Police Denies Gunfire
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में नजीबाबाद के भागूवाला में गुरुवार देर रात शादी समारोह के दौरान बरात की चढ़त में हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक को दौड़ाकर पीटते हुए दिखाया गया है। वहीं वीडियो में तमंचे से फायरिंग किए जाने का दावा भी किया गया, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद गोली चलने की बात से इनकार किया है। शुक्रवार को पीड़ित ने मंडावली थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बरात की चढ़त में विवाद के बाद युवक को दौड़ाकर पीटा
मंडावली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी मनोज कुमार ने अपनी बेटी की शादी के लिए भागूवाला में एक बैंक्वेट हॉल बुक किया था। गुरुवार को हकीमपुर गांव से बरात आई थी। रात करीब 11:00 बजे बरात की चढ़त के दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि बरात में आए कुछ युवकों ने लड़की पक्ष की ओर से शामिल काशीरामपुर निवासी आकाश गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता को घेर लिया। आकाश जब वहां से भागने लगा तो युवकों ने उसका पीछा किया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सैम-आस्था आत्महत्या: खून से लिखा आखिरी पैगाम और थम गईं दो जिंदगियां, चार साल पहले अस्पताल से शुरू हुई मोहब्बत

वायरल वीडियो में फायरिंग का दावा, पुलिस ने किया खंडन
करीब एक मिनट नौ सेकंड के वायरल वीडियो में कुछ युवक दौड़ते दिखाई देते हैं। वीडियो के 16 सेकंड बाद दो तेज आवाजें सुनाई देती हैं। इस दौरान वीडियो बना रहे लोगों के बीच तमंचे से फायरिंग होने जैसी बातें भी सुनाई देती हैं। वीडियो में एक युवक के नाले में गिरने का भी जिक्र किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौके की जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस बोली- तहरीर मिली, आरोपियों पर होगी कार्रवाई
शुक्रवार सुबह पीड़ित आकाश गुप्ता ने मंडावली थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। बरात में युवकों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी, लेकिन फायरिंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed