{"_id":"6a38392315174da2c0048883","slug":"youth-arrested-for-attempting-to-rape-dalit-girl-bijnor-news-c-27-1-bij1029-182992-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दलित युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दलित युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
स्योहारा। दलित युवती से दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में नामजद गैर संप्रदाय युवक तासीर अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
शनिवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय दलित युवती की तहरीर पर ग्राम मेवानवादा निवासी तासीर अहमद पुत्र युसूफ अहमद के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। युवती ने आरोप लगाया था कि खेत से चारा लेने के दौरान घास की गठरी उठाने के बहाने आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं थी।
विरोध करने पर उसने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन ईख के खेत की ओर खींचने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने युवती के कपड़े फाड़ दिए तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे अपमानित भी किया।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी तासीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।र