{"_id":"5e1a16588ebc3e87fb45a713","slug":"youth-are-inspired-by-rahul-chaudhary-bijnor-news-mrt4633369125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के युवा खेलों में कर रहे नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के युवा खेलों में कर रहे नाम रोशन
विज्ञापन
कबड्डी स्टार राहुल चौधरी से प्रेरित होकर युवा दिखा रहे कबड्डी में रुचि
बिजनौर। बिजनौर के युवा देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। आज राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर हम खेल की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले युवाओं के बारे में बताएंगे। प्रो कबड्डी स्टार राहुल चौधरी एक ऐसा नाम है जिसने देश ही नहीं दुनिया में अपनी काबलियत को साबित किया है। राहुल चौधरी से प्रेरणा लेकर जिले के युवाओं का खेलों की तरफ रुझान बढ़ने लगा है। राहुल के अलावा रोहित चौधरी, विषभ चौधरी, मोहम्मद बिलाल, ऋषभ कुमार, बिकुमल लांबा, शिवमकुमार, विवेक लांबा जैसे कबड्डी खिलाड़ी भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
12 जनवरी को देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवा दिवस पर हम जनपद के ऐसे युवाओं के विषय में बात करेंगे जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर मिसाल कायम की। आज जनपद के युवा उनसे प्रेरणा ले रहे हैं। प्रो कबड्डी स्टार राहुल चौधरी को कौन नहीं जानता। कबड्डी स्टार राहुल चौधरी बिजनौर के छोइया जलालपुर गांव के निवासी है। राहुल चौधरी 2006 से ही कबड्डी खेल रहे हैं। 2010 में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी कोच उदय कुुमार से कबड्डी का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था और 2013 में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए चयनित हो गए। उन्होंने अपने खेल की शुरूआत एक डिफेंडर के रूप में की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह रेडर बन गए। 2016 में साउथ एशियन खेलों में भारतीय कबड्डी टीम की कप्तानी करते हुए भारत को गोल्ड दिलाया था। प्रो कबड्डी के छह सीजनों में तेलुगू टाइटन की ओर से खेलने के बाद अब वह तमिल थलाईवा की ओर से खेल रहे हैं। राहुल से प्ररित होकर जिले भर के युवाओं की रुचि कबड्डी की ओर बढ़ने लगी है।
राहुल के अलावा भी कई खिलाड़ियों ने कबड्डी में नाम कमाया है। चांदपुर क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी रोहित चौधरी, विषभ चौधरी, ऋषभ कुमार, शिवम कुमार, विवेक लांबा, गांव मंडैयो निवासी मोहम्मद बिलाल, बाबरपुर निवासी बिकुल लांबा आदि नाम शामिल हैं। कबड्डी खिलाड़ी रोहित चौधरी ने 2010 में बिजनौर के नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। प्रो कबड्डी के कई सीजनों में प्रतिभाग किया है। लेकिन पिछले सीजन में चोटिल होने के कारण उन्हें बाहर कर हो गए थे। विषभ चौधरी भी प्रो कबड्डी में अपना जलवा दिखा चुके हैं। मोहम्मद बिलाल, ऋषभ कुमार तथा बिकुल लांबा भी प्रो कबड्डी जूनियर टीम में खेल चुके हैं। शिवम कुमार नेशनल स्तर पर कबड्डी खेल चुके हैं जबकि विवेक लांबा इंडियन आर्मी में पिछले पांच साल से कार्यरत हैं और आर्मी टीम की ओर से नेशनल खेल चुके हैं। विषभ चौधरी, बिकुल लांबा और शिवम कुमार सीआरपीएफ में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं। इनसे प्रेरित होकर युवाओं की कबड्डी में रुचि बढ़ी है। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी के 166 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इनमें से 86 पुरुष तथा 80 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।