फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Your Meghna will shine on the international stage

अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकेगी अपनी मेघना

Wed, 25 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Your Meghna will shine on the international stage
बोलिंग करते हुए मेघना सिंह - फोटो : BIJNOR
महिला भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। कस्बे की बेटी मेघना सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होकर देश में कस्बे का नाम रोशन किया है। मेघना के भारतीय टीम में चयन होने से कस्बे में हर्ष का माहौल है।
कस्बा कोतवाली देहात निवासी विजयवीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट और सीमित ओवरों की शृंखला के लिए महिला टीम का चयन किया है, जिसमें तेज गेंदबाज मेघना सिंह को टीम में स्थान दिया गया है। कोतवाली देहात निवासी मेघना सिंह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करती हैं। मेघना सिंह को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैच 1 दिन रात्रि टेस्ट और तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। मेघना सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 29 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। कस्बा कोतवाली देहात में विजय वीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह ने क्रिकेट में अपना अलग स्थान बनाया है। इससे पहले मेघना सिंह इंडिया ए के लिए चुनी गई थी। गत वर्ष दुबई में आयोजित टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी में भी मेघना ने अपनी खेल प्रतिभा से सभी को आकर्षित किया था। मार्च में राजकोट में आयोजित सीनियर वुमन चैलेंजर ट्रॉफी में मेघना सिंह ने रेलवे की ओर से प्रतिभाग किया था। रेलवे की कप्तान मिताली राज के नेतृत्व में रेलवे ने राष्ट्रीय ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन

मेघना सिंह मीडियम पेसर हैं, साथ ही अच्छी बल्लेबाज भी हैं। मेघना के दादा प्रेमपाल सिंह तथा दादी कोतवाली देहात में रहते हैं। मेघना वर्तमान में रेलवे की ओर से खेल रही है। मेघना के भारतीय टीम में चयन होने की सूचना मिलते ही कस्बे में हर्ष का माहौल रहा। अनेक ग्रामीणों ने मेघना के घर जाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता गार्ड और माता हैं आशा कार्यकर्ता
बिजनौर। मेघना सिंह की सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा योगदान है। मेघना मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनके पिता विजय वीर सिंह द्वारिकेश शुगर मिल में गार्ड हैं, जबकि माता रीना सिंह आशा कार्यकर्ता हैं। मेघना के दादाजी प्रेमपाल सिंह रिटायर्ड पुलिस उप निरीक्षक हैं और दादी आशा सिंह गृहिणी हैं। मेघना ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शुरुआत में वह कोतवाली देहात में ही खेलती थी। उसकी प्रतिभा को देखते हुए पिता ने बिजनौर स्टेडियम में भेजना शुरू किया। बिजनौर स्टेडियम में कोच लक्ष्यराज त्यागी के निर्देशन में मेघना ने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। इसके बाद मेघना का चयन रेलवे क्रिकेट टीम के लिए हो गया। मेघना के घर बधाई देने वालों में अजय सिंह ढाका, रितेश रायजादा, ऋषि त्यागी आदि लोग पहुंचे।

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते मेघना सिंह के परिजन

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते मेघना सिंह के परिजन- फोटो : BIJNOR

मेघना सिंह

मेघना सिंह- फोटो : BIJNOR

मेघना सिंह

मेघना सिंह- फोटो : BIJNOR

मेघना सिंह अपनी दादी और दादा के साथ

मेघना सिंह अपनी दादी और दादा के साथ- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed