{"_id":"6939ba85d6a09bbee103b892","slug":"young-men-dressed-as-bears-and-chasing-away-monkeys-bijnor-news-c-27-1-bij1007-167097-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बंदरों को भगाने के लिए 'भालू' बनकर घूम रहे ग्रामीण, खेतों में पहुंचते ही चंपत हो जाते हैं झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बंदरों को भगाने के लिए 'भालू' बनकर घूम रहे ग्रामीण, खेतों में पहुंचते ही चंपत हो जाते हैं झुंड
Wed, 10 Dec 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:53 PM IST
सार
बिजनौर के चंदक क्षेत्र में बढ़ते बंदर आतंक को नियंत्रित करने के लिए युवाओं ने अनोखा तरीका अपनाया है। भालू की पोशाक पहनकर युवक खेतों में जाते हैं, जिसे देखकर बंदरों के झुंड डरकर जंगल की ओर भाग जाते हैं। ग्रामीणों ने इस उपाय को कारगर बताया है।
विज्ञापन
बिजनौर केे गांव चंदोक में भालू की पोशाक पहनकर बंदरों से खेत की रखवाली करता युवा। संवाद
विस्तार
बिजनौर जनपद के चंदक क्षेत्र के गांवों में पिछले कुछ माह से बंदरों का उत्पात अधिक बढ़ गया था। क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में बंदर घूम रहे हैं। इन बंदरों को भगाने के लिए चंदोक गांव के युवक भालू की पोशाक पहनकर घूम रहा है।
बंदरों के झुंड ग्रामीणों पर हमला करने के साथ फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों के आतंक से बचने के लिए ग्राम चंदोक के युवाओं ने रुपये इकट्ठा कर भालू की पोशाक खरीद ली। युवक जब उस पोशाक पहनकर बंदरों के पास पहुंचे जो बंदरों का झुंड डरकर दूर जंगल में भाग गया।
युवा मनीष ने बताया के पेड़ों पर बैठे बंदर भालू की पोशाक पहने व्यक्ति को देखकर दूर भाग जाते हैं। गांव के युवा पोशाक पहनकर अपने खेतों से बंदरों को भगा रहे हैं। युवाओं का यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है के इस प्रयोग से बंदरों के उत्पात से निजात मिली है।