{"_id":"65e212caa33f17e4dc01cea9","slug":"young-man-who-came-home-from-gym-dies-due-to-heart-failure-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-120060-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिम करके घर आए युवक की हृदयगति रूकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिम करके घर आए युवक की हृदयगति रूकने से मौत
विज्ञापन
भाई के साउथ अफ्रीका से घर पहुंचने पर ही किया जाएगा अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कासमपुरगढ़ी (बिजनौर)। ग्राम सीरबासुचंद में जिम करके घर आए एक युवक की हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गई। भाई के साउथ अफ्रीका से घर पहुंचने पर मृतक का अंतिम संस्कार होगा।
ग्राम सीरबासुचंद निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ कालू (27) पुत्र रणवीर सिंह बृहस्पतिवार की रात बजे जिम करके घर आया और फिर बाजार टहलने चला गया। चाचा जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बाजार से टहलने के बाद उसने दूध पिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे चिकित्सक के पास लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
आठ माह पूर्व ही हुई थी शादी
देवेंद्र सिंह खेती करता था। उसका भाई ठाकुर सिंह उर्फ रिंकू दक्षिण अफ्रीका में कार्य करता है। परिजनों के मुताबिक आठ माह पूर्व ही देवेंद्र सिंह की शादी उत्तराखंड के जसपुर के ग्राम वीरपुरी में हुई थी। रिंकू के साउथ अफ्रीका से आने के बाद ही देवेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।