{"_id":"66937046ca15bf0e4901bc5c","slug":"young-man-shot-at-wedding-ceremony-in-dhampur-area-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बरात में कहासुनी होने पर चार युवकों ने दूल्हे के तहेरे भाई को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बरात में कहासुनी होने पर चार युवकों ने दूल्हे के तहेरे भाई को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती
Sun, 14 Jul 2024 11:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:59 AM IST
सार
विवाह समारोह के दौरान कुछ लोगों ने धामपुर क्षेत्र के गांव मटौरामान निवासी दूल्हे तहेरे सचिन प्रजापति पुत्र राजेंद्र प्रजापति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
Bijnor News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवाह समारोह के दौरान कुछ लोगों ने धामपुर क्षेत्र के गांव मटौरामान निवासी दूल्हे तहेरे सचिन प्रजापति पुत्र राजेंद्र प्रजापति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिंताजनक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। आरोपी उसी के गांव के बताए गए हैं। पुलिस घटना की जांच में लगी है।
विज्ञापन
बताया गया कि शनिवार देर रात धामपुर क्षेत्र के गांव मटौरामान निवासी एक युवक की बरात धामपुर के एक मंडप में आई थी। बरात में सभी बराती समारोह का आनंद ले रहे थे। बताया गया कि इस दौरान किसी बात को लेकर गांव के सचिन प्रजापति और गांव के ही चार युवकों के बीच कहासुनी हो गई। पता लगने पर अन्य लोगों ने मामले में हस्तक्षेप कर तभी खत्म कर दिया गया था। आरोप है कि विवाद खत्म हो जाने के बाद जब सचिन प्रजापति अपने घर जा रहा था। तब गांव में सचिन प्रजापति को गोलीमार दी। गोली सचिन प्रजापति की वायीं जांघ में लगी है।
विज्ञापन
गंभीर हालत में घायल सचिन प्रजापति को परिजनों की ओर से धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। डॉक्टरों ने परीक्षण करने के बाद घायल सचिन प्रजापति को रेफर किया है। घटना के सही कारणों का अभी नहीं लग सका है। बताया गया कि शराब के नशे में आपस में दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई थी। जिसे लेकर यह घटना घटित हुई है। घटना की तैयारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन