फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man killed in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Sat, 04 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 04 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में नहटौर-नूरपुर मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस कार्रवाई से इंकार  करते हुए परिजन शव घर ले गए। दूसरे घायल युवक को सीएचसी  में भर्ती कराया गया। दोनों बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। 
विज्ञापन

गांव ताहरपुर सैद उर्फ तरकौला निवासी शाहिद पुत्र अब्दुल रशीद (26) बाइक से नहटौर जा रहा था। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर चक ईट भट्ठे के पास गांव के लिंक  मार्ग से सड़क पर चढ़ने के दौरान नूरपुर की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें शाहिद के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो  गई। दूसरा बाइक सवार युवक नौगावा सादात निवासी शीतल निकला। वह अपने रिश्तेदारी गांव समसपुर से नहटौर जा रहा था। शीतल भी घायल हो गया, उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। भिड़ंत में दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार करते हुए शव को अपने घर ले गए।  दोनों बाइक सवारों के पास हेलमेट नहीं था। शाहिद की मौत सिर में चोट लगने के कारण होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं नगीना में शुक्रवार को उत्तराखंड के डिप्टी सेक्रेट्री और उनके सेवानिवृत्त साथी देहरादून से हल्द्वानी एक शादी में शामिल होने के लिए चले थे। वह साढ़े 11 बजे नगीना रेलवे स्टेशन चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने कार के ड्राइवर वीरेंद्र सिंह से चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट के किनारे गाड़ी खड़ी करने को कहा। इसी बीच जैसे ही कार ड्राइवर ने खड़ी करने के लिए मोड़ी तो पीछे की ओर से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार की खिड़की बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौका पाकर ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में ले लिया।  पुलिस का कहना है यदि तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed