फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man killed in bus - bike collision

बस-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Sat, 06 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 06 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in bus - bike collision
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग पर गांव भनेड़ा के पास बाइक और बस की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। 
विज्ञापन

नजीबाबाद के मोहल्ला हवेलीतला निवासी रतनलाल ने बताया कि उनका पुत्र मोहित उर्फ राहुल बृहस्पतिवार को अपने मामा के यहां मंडावर के गांव ईनामपुरा गया था। शुक्रवार की सुबह  मोहित अपने मामा के बेटे दिपेश के साथ अपनी मामा की लड़की को बाइक से नजीबाबाद लेने आ रहा था। किरतपुर के गांव भनेड़ा के पास एक बस से बाइक की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन

हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा दिपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने दिपेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बढ़ापुर में बस स्टैंड पर स्कूटर और मैक्स की आमने-सामने की भिड़ंत में स्कूटर सवार दो युवक घायल हो गए। बढ़ापुर के मोहल्ला बाजार निवासी रागिब सैफी की लोहा वेल्डिंग की वर्कशॉप है जहां पर लाल सराय निवासी गोलू वेल्डिंग का काम सीख रहा है। गोलू पुत्र इकरार उसका स्कूटर कुछ दूरी तक चलाकर देखने के इरादे से ले गया। गोलू स्कूटर चला रहा था और उसके पीछे मोहल्ला लाल सराय निवासी आदिल अंसारी और गांव बासोवाला निवासी पंकज बैठा था। बस स्टैंड पहुंचने पर सामने से आ रही महिंद्रा मैक्स से भिड़ंत हो गई। जिसमें आदिल और पंकज घायल हो गए। आदिल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी जबकि पंकज को गंभीर हालत में बिजनौर रेफर कर दिया गया। 


वहीं मंडावली में  शुक्रवार रात बाजपुर से एक मिनी ट्रक अंग्रेजी शराब की पेटियां लेकर रुड़की जा रहा था। हरिद्वार-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे मंडावली क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के निकट मिनी ट्रक हाईवे से नीचे उतर गया। संयोग से मिनी ट्रक एक पेड़ से टकराकर गहरे तालाब में पलटने से बच गया। हादसे में ट्रक के चालक रामनगर निवासी मोहम्मद रफी एवं क्लीनर सुल्तानपुर निवासी भूपेंद्र को चोटें आईं। सूचना पर मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed