{"_id":"645d3a020299ebe3ef0e64e4","slug":"young-man-jumped-from-moving-bike-after-seeing-his-girlfriends-relatives-girl-died-after-falling-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-2991-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठा प्यार: प्रेमिका के परिजनों को देख चलती बाइक से कूदा प्रेमी, मौके से फरार, युवती की गिरते ही थम गईं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठा प्यार: प्रेमिका के परिजनों को देख चलती बाइक से कूदा प्रेमी, मौके से फरार, युवती की गिरते ही थम गईं सांसें
Fri, 12 May 2023 03:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 May 2023 03:21 PM IST
सार
कहते हैं प्यार अगर झूठा हो तो परवान नहीं चढ़ता। बिजनौर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका को बाइक पर लेकर भाग रहे प्रेमी ने उस समय बाइक से छलांग लगा दी, जब उसने प्रेमिका के परिजनों को अपना पीछा करते देख लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
बिजनौर के स्योहारा में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे युवक का युवती के परिजनों ने पीछा किया तो वह घबराया और चलती बाइक से कूद गया। जिसमें बाइक पर बैठी युवती की सड़क पर गिर कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 19 वर्षीय राबिया पुत्री अब्दुल करीम निवासी ताराबाद नारायण थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद अपने प्रेमी फैजान पुत्र याकूब निवासी सिद्डू थाना लक्सर हरिद्वार के साथ स्योहारा की ओर आ रही थी। जब वह फव्वारा चौक के निकट पहुंचे तो घर जा रहे राबिया के छोटे भाई इब्राहीम ने दोनों को देख लिया। उसने उनकी बाइक रोकने का प्रयास किया तो फैजान ने बाइक धामपुर रोड पर मोड़ कर तेज गति से दौड़ा ली।
विज्ञापन
युवती के भाई को पास आता देख फैजान चलती बाइक पर युवती को छोड़कर खंती में कूद कर फरार हो गया, जबकि राबिया की बाइक से गिरते ही घटना स्थल पर मौत हो गई। राबिया का भाई उसको सीएचसी लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: मतदान के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई, कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी, भाजपा और निर्दलीय समर्थक भी भिड़े
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि युवती के पिता करीम अहमद की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हर कोई हैरान: चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ शराब पार्टी, एसएसपी ने किया सस्पेंड, प्रभारी के खिलाफ बैठाई जांच