{"_id":"67cb4ab5e2738b93370b947a","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-in-delhi-bijnor-news-c-27-1-bij1007-144614-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवक की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवक की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 08 Mar 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। नगर के मोहल्ला शहीदनगर निवासी शिक्षक बलराम सिंह का पुत्र कुशाग्र (24) पिछले कुछ समय से दिल्ली के करोलबाग स्थित एक कोचिंग सेंटर पर सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की देर शाम शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया।
तीन बहनों का इकलौता भाई कुशाग्र सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात उसकी हालत बिगड़ गई। उसके सहपाठी उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह गाजियाबाद में किराये के मकान में रहता था और करोलबाग दिल्ली में कोचिंग करता था। वह अपने दोस्तों के पास करोलबाग थाना क्षेत्र में किसी काम से गया था, जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। एक सप्ताह पूर्व आए पीसीएस के परिणाम में उसने प्री परीक्षा पास कर ली थी। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।