{"_id":"5f42a6f48ebc3ea0055143db","slug":"young-man-dies-by-jumping-in-front-of-train-nazibabad-news-mrt4976361135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दी
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दी
जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफना दिया।
नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी लियाकत अंसारी का 20 वर्षीय पुत्र मो.अदनान उर्फ अज्जू दिल्ली में दर्जी का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान वह घर आ गया। बताया जाता है कि कारोबार को लेकर वह काफी समय से तनाव में था। शनिवार रात वह अचानक घर से लापता हो गया। रविवार को सुबह क्षेत्र के एक युवक ने जलालाबाद-नजीबाबाद के बीच रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। पूरी रात पुत्र को तलाश रहे पिता लियाकत ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसकी पहचान की। अदनान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव अपने कब्जे में लेकर दोपहर उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।