{"_id":"65906a724aa267043d01da26","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-5770-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या
Sun, 31 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर की आबादी के निकट स्थित दरियापुर के युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से कुछ फासले पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला।
गांव दरियापुर निवासी स्व. मोबीन का 22 वर्षीय पुत्र शाहवेज शुक्रवार को दोपहर से लापता था। देर शाम घर से कुछ फासले पर बाबूराम के बाग में पेड़ से एक युवक का शव लटके होने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अनिल कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक धनेंद्र सिंह, मंडी समिति चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान 22 वर्षीय शाहवेज के रूप में हुई। शाहवेज के द्वारा आत्महत्या की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। संवाद