फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man broke into house and robbed woman in broad daylight

Bijnor News: दिनदहाड़े युवक ने घर में घुसकर महिला को लूटा

Tue, 17 Sep 2024 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Young man broke into house and robbed woman in broad daylight
फोटो-17एनजेडबी12आर
विज्ञापन

नजीबाबाद। मोहल्ला दीवान परमानंद निवासी प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी अरुण रंधर की पत्नी निशा रंधर के साथ दिनदहाड़े एक युवक ने धारदार हथियार के बल पर लूटपाट की। दिनदहाड़े लूट की वारदात से भयभीत कारोबारी के परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी।



मंगलवार को दोपहर बाद एक युवक अचानक घनी आबादी के बीच स्थित प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी के आवास में घुसा। उस समय कारोबारी की पत्नी निशा रंधर घर पर अकेली थी। सिर पर टी-शर्ट कैप और मुंह ढके हुए युवक ने जाते ही धारदार दरांती महिला की गर्दन पर रखकर मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

युवक ने लगभग आधा घंटे घर में रहकर मकान खंगाला। महिला के हाथ से सोने की अंगूठी उतरवायी और घर से सोने, चांदी के आभूषण व हजारों की नगदी लेकर फरार हो गया। कारोबारी दोपहर में खाना खाने के बाद प्रतिष्ठान के लिए रवाना हुए तो उसके बाद युवक ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। युवक के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काला निक्कर, काली टी-शर्ट पहने हुआ युवक लूटपाट करने आते और जाते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर ने घटना थाने के संज्ञान में न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि परिजनों ने घटना की सूचना नहीं दी है। उन्होंने तत्काल मामले की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed