फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   You can also do shopping during Shradh Paksha

श्राद्ध पक्ष में भी कर सकते हैं खरीदारी

Sun, 19 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
You can also do shopping during Shradh Paksha
श्राद्ध पक्ष में भी कर सकते हैं खरीदारी
विज्ञापन

बिजनौर। धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा के अनुसार श्राद्ध पक्ष में बाजार में खरीदारी की जा सकती है। नई चीजें खरीदने या सुख सुविधा बढ़ने से पितृ कभी नाराज नहीं होते हैं बल्कि उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पंडित ललित शर्मा के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से श्राद्ध प्रारंभ होते हैं जो 16 दिन तक चलते हैं। इस साल 20 सितंबर से श्राद्ध प्रारंभ हो रहे हैं जो छह अक्तूबर बुधवार तक समाप्त होंगे। श्राद्ध पत्र को पितृ पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। श्राद्ध शब्द श्रद्धा से बना है जिसका अर्थ है पितरों के प्रति श्रद्धा भाव। कहा कि पितृ पक्ष यानि श्राद्ध पक्ष को लेकर अधिकतर लोगों में भ्रम बना हुआ है कि यह समय अशुभ होता है। श्राद्ध पक्ष में कोई भी नई चीज नहीं खरीदनी चाहिए, लेकिन किसी भी ग्रंथ में इसका उल्लेख नहीं है कि श्राद्ध पक्ष में खरीदारी नहीं करनी चाहिए। पुराणों और ग्रंथों में सिर्फ पितरों के लिए श्रद्धा की बात कही गई है। ग्रंथों में बताया गया है कि पूरे साल खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए मुहूर्त भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

पंडित ललित शर्मा के अनुसार सिर्फ मृत्यु सूतक में ही शुभ कार्यों के लिए खरीदारी नहीं की जा सकती है। कई लोगों का मानना है कि श्राद्ध पक्ष में घर गाड़ी, नए कपड़े, जमीन, सोना-चांदी आदि की खरीदारी करने से दोष लगता है या पितृ नाराज हो जाते हैं, जो आधारहीन हैं। नए चीज खरीदने या घर की समृद्धि होने से पितर प्रसन्न होते हैं। श्राद्ध पक्ष अन्य दिनों की तरह शुभ माने जाते हैं, क्योंकि इस दिन पितर हमारे घर आते हैं। श्राद्ध करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। 16 दिनों तक चलने वाले श्राद्ध पक्ष में केवल मांगलिक कार्य करना जैसे विवाह, उपनयन संस्कार, नींव पूजन, मुंडन, गृह प्रवेश आदि को अशुभ माना गया है। श्राद्ध पक्ष को अशुभ नहीं मानना चाहिए क्योंकि इसकी शुरूआत में ही भगवान गणेश की पूजा होती है और इसके बाद ही नवरात्र आते हैं। जब श्राद्ध पक्ष के प्रारंभ में भगवान गणेश का पूजन होता है और बाद में मां दुर्गा का पूजन तो ये अशुभ कैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed