{"_id":"613e416e8ebc3e7ef619333a","slug":"yogi-has-no-relation-with-hindu-yuva-vahini-anymore-narendra-giri-dhampur-news-mrt555927745","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी का हिंदू युवा वाहिनी से अब कोई नाता नहीं : नरेंद्र गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी का हिंदू युवा वाहिनी से अब कोई नाता नहीं : नरेंद्र गिरी
विज्ञापन
06ड्ड धामपुर के गांव कौड़ीपुरा में संपन्न कार्यक्रम को संबोधित करते हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्र?
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी का हिंदू युवा वाहिनी से अब कोई नाता नहीं : नरेंद्र गिरी
धामपुर । हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संवैधानिक पद पर आसीन हैं। इसलिए उनका हिंदू युवा वाहिनी संगठन से कोई नाता नहीं है। उन्होंने स्वयं को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया।
नरेंद्र गिरी गांव कौड़ीपुरा में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विपिन प्रजापति के आवास पर संपन्न कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने व उनके साथियों ने हिंदू युवा वाहिनी नाम से सरकार से रजिस्ट्रेशन किया है, इसलिए केवल उन्हीं का संगठन सही है। उन्होंने कहा कि हर गांव में एक युवक को गांव प्रमुख बनाया जाएगा। उसका काम ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के देव स्थलों की सफाई कर सप्ताह में एक बार सामूहिक तौर आरती कराना है। उन्होंने देश भर में जाति तोड़ो - समाज जोड़ों अभियान चला रखा है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू युवा वाहिनी के नहीं, मुख्यमंत्री होने के नाते सभी संगठनों के मुखिया हैं। उन्होंने इस मौके पर मुरादाबाद मंडल का प्रभारी प्रभारी मनोज त्यागी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र बालियान व मंडल उपाध्यक्ष सतवीर सिंह मलिक को नियुक्त किया है। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आकाश वर्मा, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र बालियान, मंडल प्रभारी मनोज त्यागी, जिला अध्यक्ष विपिन प्रजापति, जिला संयोजक दानवीर सिंह, संयम जैन, रवि प्रकाश सैनी, राजकुमार रहे।