फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yogi government has planted goons: Omkumar

योगी सरकार ने गुंडे लगा दिए ठिकाने: ओमकुमार

Mon, 20 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Yogi government has planted goons: Omkumar
ींदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते परिवहन मं? - फोटो : BIJNOR
योगी सरकार ने गुंडे लगा दिए ठिकाने : ओमकुमार
विज्ञापन

बिजनौर। जनसभा को संबोधित करते हुए नहटौर विधायक ओमकुमार ने कहा कि 2014, 2017, 2019 की तरह ही 2022 में भी कमल खिलाना है। योगी सरकार में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि सपा में हमने जो झेला है, वह छुपा नहीं है। बहन और बेटियों को बाहर भेजने में डर लगता था। योगी सरकार में गुंडों को जेल भेजा गया है, सबको ठिकाने लगा दिया गया है। कहा बिजली पहले रामपुर आती थी, बची तो बिजनौर को मिलती थी। अब 18 से 24 घंटे बिजली है।
मोदी योगी सरकार ने की गरीब के चूल्हे की चिंता : भारतेंद्र सिंह
पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने कहा कि पहली बार मोदी और योगी सरकार ने गरीब के चूल्हे की चिंता की है। गरीबों को गैस सिलिंडर दिए, मुफ्त अनाज के साथ दाल और नमक भी दिया जा रहा है। सपा सरकार में अपहरण और हत्या होती थी। किसान अकेले खेत पर नहीं जा पाता था। गुंडों का राज चलता था। लूट और चोरी की घटनाएं आम थी। महिलाएं शाम को निकलने से डरती थी। अब देर शाम तक महिलाएं घर से अकेले टहलने के लिए निकल जाती है।
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार कर रही विकास : डा. यशवंत सिंह
पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार है और केंद्र में नरेंद्र मोदी की। अब विकास डबल इंजन की सरकार कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से सौ पैसे भेजे जाते हैं तो दस पैसे पहुंचते हैं। उनकी सरकार के लोग ही नीचे तक पूरा पैसा नहीं जाने देते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जनधन खाते खुलवाए। अब सौ के सौ पैसे गरीबों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष भी कह रहा मोदी है तो मुमकिन है : अशोक राणा
धामपुर विधायक अशोक राणा ने कहा कि अब तो विपक्ष के लोग भी कहने लगे हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। कहा कि महात्मा विदुर की धरती से जन विश्वास यात्रा शुरु हुई है। कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने जम्मू कश्मीर में एक विधान एक निशान लागू किया है धारा 370 हटाकर। वहां तिरंगा फहराया जा रहा है। कश्मीर में भारत का संविधान मजबूत नेतृत्व मेें चलते ही लागू हो सका।
देश में बना गोला पड़ेगा पाक के सीने पर : सतीश गौतम
अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम ने कि उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं मिलने का मुद्दा संसद में उठाया था। अब मोदी सरकार में अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर एक और यूनिवर्सिटी देने का काम किया है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। अब पाकिस्तान के सीने पर अपने देश में ही बना गोला पड़ेगा। जिन्ना से प्यार अब नहीं चलेगा।
25 सालों तक राज करेगी भाजपा : कमलेश सैनी
चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि विदेशों में भी लोग नरेंद्र मोदी का सम्मान सिर झुकाकर करते हैं। सड़क और पुल बन रहे हैं। 24 घंटे बिजली है। सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनी हैं। कहा कि बेटियों की चिंता योगी सरकार ने की है। अब बेटियां कहीं भी आ जा सकती है। जो महिलाओं का सम्मान करेगा, उसकी सरकार 25 सालों तक राज करेगी।
गुंडों से धरती को करा लिया है खाली : अशोक कटारिया
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि सपा की सरकार मेें नंगा नाच होता था। अपराधियों से लोग कांपते थे। अब योगी सरकार में गुंडों से धरती को खाली करा लिया गया है। गुंडे या तो प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या राम नाम सत्य करा दिया है। आज तस्वीर का रुख बदला है, गुंडे माफिया छुपकर चलते हैं। कहा कि अपनी संस्कृति पर गर्व करने वाला पीएम हमारे पास है। पहले प्रधानमंत्री मजारों पर चादर चढ़ाया करते थे। मंदिरों मेें भी जाने से शर्माते थे लेकिन, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संस्कृति की बात करते हैं।

------------
मंच पर ये रहे मौजूद
मुख्य अतिथि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, विशिष्ट अतिथि संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह, सदर विधायक सुचि चौधरी, नहटौर विधायक ओमकुमार, धामपुर विधायक अशोक राणा, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, गोपाल अनजान, जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, यात्रा प्रभारी संजय भाटिया, प्रदेश प्रभारी जेपीएस राठौड़, कैप्टन अभिमन्यू सिंह, हरजिंदर कौर, विनय राणा आदि मौजूद रहे।

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते पूर्व सा?

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते पूर्व सा?- फोटो : BIJNOR

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते विधायक ओ?

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते विधायक ओ?- फोटो : BIJNOR

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते विधायक अ?

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते विधायक अ?- फोटो : BIJNOR

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते पूर्व सा?

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते पूर्व सा?- फोटो : BIJNOR

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते अलीगढ़ स?

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते अलीगढ़ स?- फोटो : BIJNOR

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते विधायक क?

चांदपुर में गुलाब सिह डिग्री कॉलेज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते विधायक क?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed