फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yoga is to establish balance between body, mind and soul.

शरीर, मन व आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करना ही योग

Wed, 22 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Yoga is to establish balance between body, mind and soul.
बिजनौर के विवेक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते शिक्षक। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जनपद के राजकीय, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों, बेसिक विभाग के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को योग कराया और योग के लाभ बताएं। कहा कि शरीर, मन एवं आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करना ही योग है।
विज्ञापन

विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल की ओर से योग दिवस पर 600 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने योग किया। चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ्य रह पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हर आयु वर्ग के स्त्री-पुरुष को योग अवश्य करना चाहिए। कंपोजिट विद्यालय इस्लामपुर दास में योगाचार्य डॉ. राकेश कुमार, प्रीतम सिंह, निर्मल करोडिया व गौतम कुमार ने योग कराया।
विज्ञापन

उधर कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीन्यरिंग एंड मैनेजमेंट बिजनौर में सुनील कुमार भारद्वाज ने छात्रों एव शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में योग दिवस मनाया। प्रबंध निदेशक अभिषेक सिंह ने मानव के जीवन में योग के महत्व को बताया। एचएम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार चौधरी, प्रबंधक कुसुम चौधरी, प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार यादव व स्टाफ व छात्रों ने योग किया। बिजनौर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य विकास कुमार त्यागी, आरएस तेवतिया व शिक्षकों, छात्रों ने योगासन किया। नेहरू युवा केंद्र बिजनौर द्वारा योग कराया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से योग किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र कपूर, मुकुल अग्रवाल, अनिल गंभीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग कराकर, बताए उसके महत्व
चांदपुर। द हेजलमून स्कूल चांदपुर में शिक्षकों व छात्रों ने सामूहिक योग किए। प्राचार्या डॉ. रुचि शर्मा ने योगदिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उधर गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. अशोक कुमार व योग प्रशिक्षक ने सभी को विभिन्न योग क्रिया कराई। लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में प्रधानाचार्य हरवीर सिंह ने छात्र छात्राओं को योग के बारे में जानकारी दी। आधारशिला द स्कूल में शिक्षकों व छात्रों ने योग किया। प्रबंध निदेशक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल तथा प्रधानाचार्या अनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे। विवेकानंद इंटर कॉलेज व विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा के योग कराया गया। भगवंत पब्लिक स्कूल एवं शकुंतला डिग्री कॉलेज चांदपुर में योगाचार्य हरदीप सिंह ने योगासन कराए। चांदपुर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि जो व्यक्ति ईश्वर के प्रति, अपने प्रति व दूसरों के प्रति अपने दायित्वों का उचित निर्वहन करता है वास्तव में वही मनुष्य है। उधर हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में योगाचार्य डॉ. दीपक अरोड़ा व डॉ. मोहित कुमार ने योगाभ्यास कराया। एसडीएम मांगेराम चौहान ने लोगों से योग को प्रतिदिन अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed