फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yajna performed on Indian New Year, pledge of organic farming

नव संवत्सर पर किया यज्ञ, जैविक खेती की शपथ ली

Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Yajna performed on Indian New Year, pledge of organic farming
बिजनौर में नव वर्ष के पहले दिन रामबाग घेर में हवन करते किसान। - फोटो : BIJNOR
नव संवत्सर पर किया यज्ञ, जैविक खेती की शपथ ली
विज्ञापन

बिजनौर। हिंदू नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा गांवों में यज्ञ किया गया। किसानों को जैविक खेती करने को प्रेरित किया गया। किसानों को जैविक खेती की शपथ दिलाई गई।
अनिल चौधरी के आवास पर रामपाल सिंह ने मंत्रोच्चार करके यज्ञ कराया। मुख्य यजमान हुक्म सिंह, अनिल चौधरी, संजीव चौधरी सपत्नीक रहे। यज्ञ में गांव के किसान अपने खेतों की जैविक मिट्टी लेकर आये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संपर्क प्रमुख विदित कुमार ने कहा कि जैविक खेती समय की जरूरत है। सभी केमिकल रहित भोजन चाहते हैं। किसानों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने परिवारों और आम जनता को बिना केमिकल के खाद्य पदार्थ दें। यज्ञ के बाद गौ पूजन कर गोमाता से आशीर्वाद लिया। जितेंद्र चौधरी ने सभी को जैविक खेती की शुरुआत की शपथ दिलाई। इस दौरान सुमित्रा देवी, बबली चौधरी, बबलू, रावेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, भोले, छोटे, सुखबीर सिंह, कुंवरपाल सिंह, अनुराग, जेनिस, तन्वी, नीरज, विक्की, शैलेश चौधरी, निरंकार सिंह, सुजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, बिजनौर द्वारा आयोजित यज्ञ पुरोहित राम आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर संपन्न कराया। मुख्य यजमान शूरवीर सिंह एवं जितेंद्र महर्षि रहे। साधकों से भूमि सुपोषण एवं संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जन जागरण अभियान चलाकर उत्सव मनाने का निर्णय लिया। किसानों को कीटनाशक का प्रयोग न करने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। ओमप्रकाश राणा, बीआर पाल, वैद्य अजय गर्ग, कुलदीप पाराशर, परम सिंह पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर। गणेश चौथ समिति धामपुर के कार्यकर्ताओं ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2078 की मुख्य बाजार में डोर टू डोर नववर्ष के स्टीकर लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। समिति के संरक्षक विजय जैन ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सृष्टि का निर्माण हुआ था। इस दिन को संवत्सरारंभ, गुड़ी पड़वा, युगाब्दी, वसंत ऋतु प्रारंभ दिन आदि नामों से भी जाना जाता है। इस मौके पर हेमेंद्र चौहान, संयम जैन, युवा नेता विक्रांत सैनी, अनु वर्मा, यश शर्मा रहे। संवाद

हल्दौर। धूलिया महादेव संस्थान पर मंदिर परिसर में आरएसएस द्वारा माटी पूजन किया गया। पंडित अवधेश शर्मा, पंडित परवेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन व माटी पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में प्रमोद चौहान सपत्नीक रहे। इस मौके पर नगर कार्यवाह अंकुर चंद्रा, डॉ श्रीकांत वर्मा, गौरव चंद्रा, राजकुमार राजू आदि रहे। वहीं कूकड़ा चौराहा के निकट अभिषेक चौहान के गोदाम परिसर में हवन व माटी पूजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक नीशू चौहान, अवनीश कुमार, अभिषेक कुमार, सुभाष, राजकुमार, अर्पित चौहान, पंकज, छत्रपाल सिंह, कनिष्क, गौतम आदि ने देश की खुशहाली, सुख, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed