फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   WWF team reached to get rid of Guldar

Bijnor News: बिजनौर - गुलदार से निजात दिलाने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ टीम पहुंची

Thu, 04 May 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 04 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
WWF team reached to get rid of Guldar
बिजनौर कलक्ट्रेट में डीएम से वार्ता करते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता।
- डीएम के आश्वासन पर डीएफओ कार्यालय से किसानों ने किया धरना स्थगित
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गुलदार से निजात दिलाने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) और डब्ल्यूडब्ल्यूटीआई की टीमें बिजनौर पहुंच चुकी हैं। यह टीमें लगातार जनपद में ही कैंप करेंगी और रेस्क्यू टीम भी यहीं रहेगी। किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन के कई बिंदुओं पर सहमति बन गई है। डीएम के आश्वासन पर किसानों ने धरना स्थगित किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनके साथ वादाखिलाफी हुई तो वह फिर से आंदोलन करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले बुधवार को आठवें दिन भी किसानों का डीएफओ कार्यालय पर धरना जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम ने कैंप कार्यालय पर वार्ता की। वार्ता के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव वन विभाग उप्र से बिजनौर में गुलदार की घटनाओं तथा किसानों के सामने आ रही समस्याओं को लेकर अवगत कराया। जिलाधिकारी की मौजूदगी में डीएफओ से वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनी है। इसके बाद आंदोलनकारी किसानों ने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की। धरने पर युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, गौरव कुमार जिघाला, नितेंद्र प्रधान, अतुल कुमार, दर्शन सिंह फौजी, अंकित कुमार, दीपक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




इन बिंदुओं पर बनी सहमति
- गुलदार से कोई जनहानि न हो, इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ तथा डब्ल्यूडब्ल्यूटीआई की टीम बिजनौर पहुंची।
- रामपुर ठकरा में एक रेस्क्यू सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। दो दिन के अंदर शासन को भेज दिया जाएगा।
- गुलदार के हमले से हुई मौत वालों के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा।
- जंगली जानवरों से हुए फसलों से नुकसान के लिए 30 किसानों के मुआवजे की स्वीकृति आ चुकी है
- गुलदार से बचाव के लिए गांव का प्रचार प्रसार तेज किया जाएगा
- गुलदार के लिए 11 टीम और 22 पिंजरे तैयार कर दिए गए हैं, पिंजरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी
- अमानगढ़ रेंज में वाटर हॉल में पानी रहे। इसकी व्यवस्था भी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed