फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wrong vote led to curfew, Kanwar Yatra went well: Yogi

गलत वोट ने लगवाए कर्फ्यू, सही से निकली कांवड़ यात्रा : योगी

Sat, 30 Mar 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 30 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Wrong vote led to curfew, Kanwar Yatra went well: Yogi
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के जीवीएस रिसॉर्ट में हुए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में विपक्ष में जमकर निशाना साधा। कहा कि पहले गलत हाथों में दिया वोट कर्फ्यू लगवाता था, अब सही हाथों में दिया वोट कांवड़ यात्राएं निकलवा रहा है। किसानों को अब धान, गेहूं और गन्ने का एमएसपी से भी ज्यादा बाजार में भाव मिल रहा है। पहले की सरकार के एजेंडे में किसान नहीं थे, जबकि मोदी सरकार ने किसान, खेती को अपने एजेंडे को प्रमुखता से रखा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर के जीवीएस रिसॉर्ट में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपके यहां पहले चरण में मतदान है। आपको अपने वोट की अहमियत को पहचानकर उसका उपयोग करना होगा। आपका वोट सही दिशा में गया तो आपकी विरासत को सम्मान मिला, मेडिकल कॉलेज मिला। वहीं गलत दिशा में वोट गया था तो अराजकता मिली थी। इसलिए आपको सही पार्टी का चुनाव करना होगा। आगे कहा कि मोदी न होते तो राममंदिर न बनता। अब अयोध्या में आस्था का सम्मान हो गया। पहले सरकारों के एजेंडे में किसान नहीं था।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह को पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में पहली बार इस सरकार ने किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर देश और यूपी का गौरव बढ़ाया है। अब किसानों के लिए कई योजनाएं चल रही है। करोड़ों किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। धान, गेहूं या फिर गन्ना एमएसपी से भी ज्यादा किसानों को इन फसलों का दाम मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दुनिया में बढ़ा देश का सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के अंदर पहले भारत की छवि बहुत खराब थी। देश में विकास बंद पड़ा हुआ था और यहां पर भ्रष्टाचार फैला हुआ था। 2014 के बाद देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं। देश का गौरव दुनिया में बढ़ा है। भाजपा सरकार ने कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने का काम किया। कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद एक देश, एक निशान, एक संविधान बना है। जब सही हाथों में जनता का वोट जाता है तो ऐसे ही जनता का सम्मान होता है। जनता से कहा कि आपने कांग्रेस और बीजेपी के सहित सभी पार्टी का कार्यकाल देखा है। आपका सही दिशा में एक वोट आतंकवाद-अलगाववाद को समाप्त कर देश को सही दिशा में ले जाएगा और देश की तस्वीर और तकदीर बदल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed