फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Wrong use of words like Hindi Diwas in Hindi speaking nation'

‘हिंदी भाषी राष्ट्र में हिंदी दिवस जैसे शब्दों का प्रयोग गलत’

Mon, 23 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Wrong use of words like Hindi Diwas in Hindi speaking nation'
हिंदी को बढ़ावा देने वाले सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा.महेश दिवाकर। - फोटो : BIJNOR
‘हिंदी भाषी राष्ट्र में हिंदी दिवस जैसे शब्दों का प्रयोग गलत’
विज्ञापन

चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर से सेवानिवृत्त हिंदी प्रोफेसर डॉ. महेश दिवाकर विदेशों तक में हिंदी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। डॉ. दिवाकर ने चांदपुर में 1988 में नवजात साहित्य कलामंच के नाम से संस्था स्थापित कर हिंदी को प्रोत्साहन देने का काम शुरू किया। संस्था के माध्यम से अनेक कवियों, लेखकों की रचनाओं को संग्रहित कर पुस्तक प्रकाशित कराई। डॉ. दिवाकर हिंदी दिवस या हिंदी पखवाड़े जैसे शब्दों को औचित्यहीन मानते हैं। उनका कहना है कि हिंदी भाषी राष्ट्र में हम ऐसे शब्दों का प्रयोग करके भाषा का अपमान कर रहे हैं।
हिंदी साहित्यकार डॉ. महेश दिवाकर का जन्म एक जनवरी 1950 को मुरादाबाद के गांव महलकपुर में ठाकुर कृपाल सिंह पंवार के यहां हुआ। उनकी नियुक्ति वर्ष 1983 में गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में हिंदी प्रवक्ता के पद पर हुई। 1988 में उन्होंने होली के दिन कुछ साहित्यकारों के साथ मिलकर चांदपुर में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए नवजात साहित्यकार मंच की स्थापना की थी। इसके तहत काम होता रहा और मंच का विस्तार होता रहा। फिर जरूरत के हिसाब से 1996 में इसका नाम साहित्य कला मंच कर दिया गया। 2006 में अखिल भारतीय साहित्य कला मंच कर दिया गया। विदेश तक हिंदी को पहुंचाने का काम हुआ। 2012 में संस्था को अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य कला मंच का नाम दिया गया।
विज्ञापन

हिंदी में पीएचडी, डीलिट की उपाधि प्राप्त डॉ. दिवाकर की 150 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी सबसे पहली पुस्तक यादों के आरपार चांदपुर में 1988 में प्रकाशित हुई थी। डॉ. दिवाकर अब तक करीब 40 से ज्यादा युवाओं को हिंदी में पीएचडी करा चुके हैं। डॉ. दिवाकर हिंदी दिवस या हिंदी पखवाड़े जैसे शब्दों को औचित्यहीन मानते हैं। उनका कहना है कि हिंदी भाषी राष्ट्र में हम ऐसे शब्दों का प्रयोग करके भाषा का अपमान कर रहे हैं। अंग्रेजी दिवस की बात करें तो उचित है। साहित्यकार डॉ. महेश दिवाकर ने हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय से निवृत्त होने के बाद भी हिंदी को प्रोत्साहन देने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिवाकर को मिले सम्मान
हिंदी क्षेत्र में काम करते हुए डॉ. महेश दिवाकर को 2008 में नार्वे में विशिष्ट साहित्य सम्मान, 2011 में वैस्टइंडीज में ट्रिनिडाड हिंदी शिखर सम्मान, 2012 में मॉरिशस मेें विश्व हिंदी सेवी सम्मान, 2013 को नेपाल में विश्व हिंदी सेवी सम्मान व श्रीलंका में निराला सृजन सम्मान, 2014 में सिंगापुर में साहित्य श्री सम्मान व दुबई में विश्व हिंदी सेवी सम्मान, 2016 में फ्रांस में विश्व हिंदी सेवी सम्मान, 2017 में आस्ट्रेलिया में महाकवि मैथिलीशरण गुप्त स्मृति हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया है।

प्रकाशित पुस्तकें
यादों के आरपार, प्रणयगंधा, प्रेरणा के दीप, अतीत की परछाई, नेह केसरसिज, काव्यधारा, नई शती के नाम, हे मातृभमि भारत, आखर आखरगंध, क्या कहकर पुकारूं, बाल सुमनों के नाम, आजू राजू आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed