फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wrestling Academy boosted players' enthusiasm

कुश्ती एकेडमी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Thu, 22 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wrestling Academy boosted players' enthusiasm
कुश्ती एकेडमी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
विज्ञापन

बिजनौर। ओलंपिक खेलों में भारत की जीत के लिए डीएवी इंटर कॉलेज की कुश्ती एकेडमी के खिलाड़ियों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की ‘मुहिम टैग हमारा विक्ट्री पंच’ के तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस बार 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में 18 खेलों में हमारे देश के 121 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

बृहस्पतिवार को डीएवी इंटर कॉलेज की कुश्ती एकेडमी के पहलवानों ने ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए चीयर फॉर इंडिया किया। कुश्ती प्रशिक्षण धर्मदेव सिंह भाटी ने बताया कि इस बार 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक खेल 16 दिन तक चलेंगे। अबकी बार सात भारतीय पहलवान ओलंपिक खेलने गए हैं, जिनमें तीन पुरुष वर्ग में तथा चार महिला वर्ग की पहलवान शामिल हैं। कुश्ती एकेडमी डीएवी इंटर कॉलेज के पहलवानों ने चीयर फॉर इंडिया के तहत ओलंपिक जाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों की जीत की कामना की, जिससे ओलंपिक खेलों में भारत का नाम विश्व में रोशन हो सके। एकेडमी के सभी पहलवानों ने विक्ट्री पंच बनाकर ओलंपिक में जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में कुश्ती प्रशिक्षक धर्म देव सिंह भाटी, अमन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed