{"_id":"57e034044f1c1b5f13a8390a","slug":"wounded-notification","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों की जांच रिपोर्ट सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों की जांच रिपोर्ट सामान्य
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पेद्दा कांड के घायलों की मौजूदा जांच रिपोर्ट सामान्य मिली है। इसके मुताबिक किसी घायल को कोई आंतरिक गंभीर चोट नहीं आई है। अब उन्हें किसी भी समय अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
बता दें कि पेद्दा गांव में हुई घटना में सलाउद्दीन, मुनीजा, फुरकान, फरहीन, जरीना, शाहरूख, गुलफाम, नसीमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएमएस डा. वीके शुक्ला के अनुसार घायलों की एक्सरे रिपोर्ट रेडियोलॉजिस्ट विभाग से प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार किसी भी घायल को कोई गंभीर आंतरिक चोट नहीं है। घायलों को नियमित दवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल की ओर से नाश्ता और भोजन दिया जा रहा है। पांच डाक्टर देखभाल कर रहे हैं। इनकी मौजूदा रिपोर्ट सामान्य है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।