फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   World Iodine Deficiency Day: Iodine in every company's salt, still deficient in body

विश्व आयोडीन अल्पता दिवस : हर कंपनी के नमक में आयोडीन, फिर भी शरीर में कमी

Fri, 21 Oct 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
World Iodine Deficiency Day: Iodine in every company's salt, still deficient in body
बिजनौर। हर नमक में आयोडीन है। मगर फिर भी लोगों में आयोडिन की कमी से थॉयराइड और अन्य बीमारियों के मरीज दिखाई दे रहे हैं। जिला अस्पताल में आयोडीन की कमी वाले चार मरीज तक रोजाना पहुंच रहे हैं। आयोडीन की कमी से लोगों के गले में सूजन की शिकायत हो रही है। 21 अक्तूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

आज के समय में लोग आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिर भी लोगों में आयोडीन की कमी देखने को मिल रही है। अगर खाद्य सुरक्षा विभाग की मानें तो बाजार में ज्यादातर नमक आयोडीन युक्त ही बेचा जा रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना आयोडीन की कमी वाले चार मरीज तक पहुंच रहे हैं। आयोडीन की कमी से शरीर में बनने वाले तीन तरह के हार्मोन में बदलाव होने लगता है। जिसके कई तरह की समस्या पैदा हो रही है। ट्राईआयोडिनथायरोक्सिन (T3) , थायरॉक्सिन (T4) और टीएचएस हार्मोन में बदलाव होने की वजह से थॉयराइड के बढ़ने और घटने की समस्या हो रही है। जिसकी वजह से मरीजों में वजन बढ़ना, थकान होना, कब्ज होना जैसी कई दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

दाल-सब्जी बनाने के बाद डालें नमक
आयोडीन हीट के संपर्क में आकर उड़ जाता है। जिसकी वजह से सब्जी, दाल में पड़ा आयोडीन युक्त नमक भी कई बार शरीर में आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाता है। जिसकी वजह से घेंघा समेत कई बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए सब्जी, दाल पकाने के बाद नमक डालें। जिसके बाद बर्तन को ढक कर रख दें। जिससे आयोडीन उसमें रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वयस्कों के लिए 150 माइक्रोग्राम आयोडीन जरूरी : डॉ. राहुल
फिजीशियन डॉ. राहुल विश्नोई ने बताया कि थायराइड हार्मोन बनाने के लिए शरीर में आयोडीन की निश्चित मात्रा आवश्यक है। वयस्कों को रोजाना 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की आवश्यकता होती है। जबकि गर्भवती महिलाओं को रोजाना 200 माइक्रोग्राम आयोडीन जरूरी होता है।
शरीर में आयोडीन की कमी के लक्षण
थॉयराइड ग्रंथि का बढ़ जाना
लेटते समय दम घुटना
थकान महसूस होना
रूखी स्किन और बालों का गिरना
याददाश्त कमजोर होना
इन चीजों का करें सेवन-
मछली का सेवन करें
अंडे का अपने नाश्ते में शामिल करें
मेवों का सेवन शरीर के लिए लाभदायक
मीट का प्रयोग करें
दूध, दही का सेवन करें
रोस्टेड, ब्राउन राइस का प्रयोग करें
मरीजों में अभी में आयोडीन की कमी वाले मरीज आ रहे हैं। उनमें बजन बढ़ना, थॉयराइड ग्रंथि का बढ़ना जैसी समस्याएं आ रही है। हालांकि पहले के मुकाबले आयोडीन की कमी वाले कम मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।.....डॉ. आरएस वर्मा, फिजिशियन जिला अस्पताल

हर साल विशेष अभियान चलाकर नमक के नमूने लिए जाते हैं। पिछले साल भी नमक के नमूने लिए गए थे। जिनमें ज्यादातर अधोमानक पाए गए थे। वहीं अच्छी कंपनी के नमक के नमूने भी फेल आए हैं। जिनमें आयोडीन की मात्रा कम पाई गई है।.....अभिहित अधिकारी पंकज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed