Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Workers will get 125 days of work in VBG Ramji: Kapil Dev

वीबी जी राम जी में श्रमिकों को मिलेगा 125 दिन काम : कपिल देव

Sun, 11 Jan 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Workers will get 125 days of work in VBG Ramji: Kapil Dev
बिजनौर। जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को महात्मा विदुर सभागार में पत्रकार वार्ता में वीबी जी राम जी की विशेषताओं का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि योजना में पहले 100 दिन रोजगार देने की गारंटी थी। अब पंजीकृत श्रमिक को 125 दिन रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि सरकार ने किसानों के हितों को देखते हुए फसल कटाई, बुवाई के समय कुल मिलाकर 60 दिन कार्य बाधित रहेगा। इससे किसानों को श्रमिकों को लेकर परेशानी नहीं होगी। योजना के तहत अगर श्रमिकों को समयावधि में भुगतान नहीं होता है, तो उन्हें ब्याज के साथ मजदूरी की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, एसडीएम सदर रितु चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महिला आयोग सदस्य संगीता जैन अग्रवाल, डीसी मनरेगा आरबी यादव, डिप्टी कलेक्टर हर्ष चावला, हरजिंदर कौर, विकास अग्रवाल, विनय राणा, धीर सिंह आदि रहे। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed