{"_id":"5efa33fb8ebc3e43053a3fb4","slug":"workers-started-returning-from-abroad-when-they-were-exempted-dhampur-news-mrt488828739","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट मिली तो विदेशों से लौटने लगे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट मिली तो विदेशों से लौटने लगे श्रमिक
विज्ञापन
छूट मिली तो विदेशों से लौटने लगे श्रमिक
धामपुर। कोरोना काल में विदेशों में छूट मिलते ही वहां से श्रमिकों का आना शुरू हो गया है। करीब एक दर्जन से अधिक श्रमिक सुरक्षा कवच साथ लिए सवारी के इंतजार में आरएसएम कॉलेज के तिराहे पर प्रतीक्षा करते मिले। उन्होंने बताया कि वह सऊदी के दमाम से आए हैं। मजदूरी करने के लिए वहां गए हुए थे। लेकिन कोरोना महामारी में उनके रोजगार चले गए।
स्थिति नियंत्रण में होते ही वहां की सरकार ने उन्हें भारत भेज दिया। रास्ते में कई स्थानों पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ और क्वारंटीन भी किया गया। जो समय बीताकर वह किसी तरह अपने गृह नगर और गांवों को जा रहे हैं। अनलॉक वन में विदेश से आए श्रमिकों को देखकर लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि विदेशों से आने वाले ही यहां पर कोरोना महामारी को लेकर आ रहे हैं। तिराहे पर प्रतीक्षा कर रहे इन श्रमिकों को लोग हैरत भरी निगाहों से दूर से ही देख रहे थे। उन्होंने बताया कि वह शेरकोट, अफजलगढ़ क्षेत्र के नगर और कई गांवों के निवासी हैं। उधर, एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि विदेश से आने वाले श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण एयर पोर्ट पर ही किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर सभी को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए जाएंगे।