फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Workers should get the benefits of schemes to the eligible

पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं कार्यकर्ता

Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Workers should get the benefits of schemes to the eligible
नजीबाबाद के गांव आलोपुर में ग्रामीणों को संबोधित करतीं भाजपा की लीना सिंघल। - फोटो : NAZIBABAD
पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं कार्यकर्ता
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा की प्रांतीय कार्य परिषद सदस्य लीना सिंघल ने पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ जीतो अभियान को मजबूत बनाने की अपील की।

गांव आलोपुर के शिव मंदिर में आयोजित भाजपा के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा की प्रांतीय कार्य परिषद सदस्य लीना सिंघल ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के ‘गांव चलो, बूथ चलो और बूथ जीतो’ अभियान को सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में विपक्ष को हराने और भाजपा को मजबूत बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुटना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करने की अपील की। सम्मेलन का संचालन बूथ अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर गुड्डू सिंह, तेजपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, गुलशन सिंह, वीरेंद्र सिंह, रवींद्र त्यागी, सुमित जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed