फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Workers did Quarantine at Moti Singh Memorial College

श्रमिकों को मोती सिंह मेमोरियल कॉलेज में किया क्वांरटीन

Mon, 27 Apr 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Workers did Quarantine at Moti Singh Memorial College
श्रमिकों को मोती सिंह मेमोरियल कॉलेज में किया क्वांरटीन
विज्ञापन

नगीना। हरियाणा से बस द्वारा नगीना तहसील के आए 65 मजदूरों को तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के ग्राम हरगनपुर स्थित मोती सिंह मेमोरियल कॉलेज में क्वांरटीन करा दिया है। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया की तहसील क्षेत्र के करीब 125 मजदूरों के हरियाणा से पहुंचने की सूचना है। उन्होंने बताया की सोमवार की शाम तक दो महिलाओं सहित 65 मजदूरों को क्वांरटीन सेंटर पर शिफ्ट करा दिया गया है। सभी मजदूरों को प्रशासन की तरफ से भोजन व आवश्यक जरूरी सामानों की सुविधा मुहैया करा दी गई है। विभिन्न प्रदेशों से आ रहे मजदूरों व बाहरी लोगों को क्वांरटीन करने के लिए एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीओ अर्चना सिंह ने गोयल पब्लिक स्कूल, पैराडाइस बैंक्वेट हॉल, कृष्णा बैंक्वेट हॉल, मिलेनियम पब्लिक स्कूल कोतवाली देहात, जनता इंटर कॉलेज कोतवाली देहात का भी निरीक्षण किया।
82 श्रमिकों को क्वारंटीन
चांदपुर। कोरोना वायरस के चलते देश में चल रहे लॉकडाउन में फंसे जिले से बाहर से आए 82 लोगों को तहसील प्रशासन ने कोहनूर बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन किया गया है। सीएचसी स्याऊ प्रभारी डा.केपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्राथमिक जांच कर ली गई है। सभी ठीक हैं।
विज्ञापन

नेगेटिव रिपोर्ट आने पर घर भेजा
स्योहारा। स्योहारा में एमक्यू इंटर कॉलेज में 14 दिन से क्वारंटीन रहे 27 लोगों को जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, उन्हें घर भेजा गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि इन सभी को 14 दिन तक अपने घर पर क्वारंटीन रहने के आदेश दिए गए हैं। सेंटर में अब मुरादाबाद के पांच और मेवाजट के चार लोग बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed