{"_id":"66ec683def3b4ea00d017d3d","slug":"workers-burnt-due-to-electric-current-villagers-created-ruckus-at-the-power-plant-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-131346-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: करंट से मजदूर झुलसा, ग्रामीणों का बिजलीघर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: करंट से मजदूर झुलसा, ग्रामीणों का बिजलीघर पर हंगामा
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों पर मारपीट का आरोप, नगर की विद्युत आपूर्ति बंद कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे मजदूर आकाश के परिजनों और ग्रामीणों ने नहटौर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। नगर की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी। आक्रोश को देख विद्युतकर्मी वहां से खिसक गए।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला जोशियान में अताउल्लाह की फैक्टरी की लाइन खिंचवाई जा रही थी। हरपुर निवासी आकाश पुत्र लेखराज सिंह अपने साथियों के साथ लाइन पर काम कर रहा था। नहटौर बिजलीघर में तैनात लाइनमैन मलखान भी वहां था। उसने शट-डाउन करा रखा था। जेई नूतन प्रकाश ने बताया कि लाइनमैन के शट-डाउन वापस करने पर एसएसओ ने लाइन लगा दी। इससे आकाश करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।
उधर, इस मामले में देर शाम ग्रामीणों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि वे शिकायत करने के लिए नहटौर थाने जा रहे थे। झालू रोड पर आरोपी लाइनमैन ने अपने परिजनों और कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर मितुल कुमार, सागर कुमार, अंकित कुमार निवासी हरपुर के साथ मारपीट की। ग्रामीण आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और मारपीट करने वाले युवकों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ग्रामीणों को समझने में जुटी थी, वहीं नहटौर नगर की विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह से बंद थी।