फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Worker's Cycle distributed to workers in SP Government'

‘सपा सरकार में चहेते कार्यकर्ताओं को बांटी गई श्रमिकों की साइकिल’

Sat, 01 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
'Worker's Cycle distributed to workers in SP Government'
‘सपा सरकार में चहेते कार्यकर्ताओं को बांटी गई श्रमिकों की साइकिल’
विज्ञापन

बिजनौर। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में श्रम विभाग में केवल साइकिल बांटी जाती थी। श्रमिकों के नाम पर चहेते कार्यकर्ताओं को साइकिल बांटकर विकास के धन का दुरुपयोग होता था, लेकिन अब योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जा रहा है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के हितलाभ वितरण कार्यक्रम में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा योजनाओं का लाभ देने के लिए जनता के बीच जा रही है। पहले श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए श्रम विभाग के चक्कर काटते थे। अफसर या कर्मचारी उन्हें हड़का देते थे वे घर जाकर बैठ जाते थे और योजनाओं का लाभ नहीं लेते थे, लेकिन अब भाजपा सरकार में विभाग के कर्मचारी खुद लेबर अड्डों पर जाकर उनका पंजीकरण करा रहे हैं। सरकार ने श्रमिकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की है। मजदूर घर बैठे पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण शुल्क भी 50 से घटाकर 20 रुपये किया गया है। श्रम विभाग का कोई अफसर या कर्मचारी श्रमिकों से अभद्रता नहीं कर सकता है। कहा कि वे खुद प्रदेश के 60 जिलों में लेबर अड्डों में जाकर श्रमिकों से मिल चुके हैं। कहा कि निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में विभाग में पंजीकरण कराना चाहिए। बिना पंजीकरण के श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के घर-घर में स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। वे भी प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर ईंट भट्ठा संचालकों को पत्र लिख रहे हैं। ईंट भट्ठा संचालकों को भट्ठों के पास श्रमिकों के लिए शौचालय बनाने को कहा जा रहा है। सरकार ने श्रमिकों को घर, शौचालय, रोजगार व योजनाओं का लाभ दिया है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। विधायक अशोक राणा व ओमकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में श्रमिकों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। पंजीकरण होने पर ही उन्हें योजनाओं का लाभ मिलेगा। विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबी हटाओ का नारा दिया और इसकी आड़ में गरीबों को ही हटा दिया। भाजपा सरकार गरीबों के विकास के लिए काम कर रही है। इस दौरान बोर्ड के सदस्य रामअवतार सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, जितेंद्र राणा, आयुष चौहान, मनदीप चौधरी, डीएम रमाकांत पांडेय, डीएलसी वंदना, एएलसी प्रमोद कुमार, प्रभारी जिला एवं सेवायोजन अधिकारी पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
कैबिनेट मंत्री करीब चार घंटे बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। तब तक विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रमिकों का मनोरंजन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में श्रमिकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed