फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Worker dies after collapse of underground tank wall

भूमिगत टैंक की दीवार गिरने से दबकर मजदूर की मौत

Sat, 05 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after collapse of underground tank wall
बिजनौर में बाईपास मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर टैंक की दीवार गिरने से मजदूर की हुई मौत पर विलाप क? - फोटो : BIJNOR
भूमिगत टैंक की दीवार गिरने से दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। पेट्रोल पंप पर भूमिगत तेल के टैंक की दीवार गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। मामले में पेट्रोल पंप मालिक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा।
शहर की चक्कर मार्ग पर जय भीम फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। जिसके भूमिगत टैंक को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाने का काम चल रहा है। शनिवार को चार मजदूर इस टैंक के चारों से ओर मिट्टी खोदकर बाहर निकाल रहे थे। दोपहर बाद टैंक के चारों ओर बनी दीवार अचानक भर भराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे और मिट्टी में गांव सालमाबाद के रहने वाले 23 वर्षीय दीपक पुत्र नौबहार सिंह, अश्वनी पुत्र भीकम सिंह तथा गोलू पुत्र राकेश निवासी गोपालपुर थाना भौजीपुरा बरेली दब गए। तीन मजदूरों के दीवार के मलबे में दबते ही हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अश्वनी और गोलू की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों और गांववालों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। परिजन और ग्रामीण चक्कर मार्ग पर बैठ और जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। मौके पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया और जाम खुलवाया। मामले में पेट्रोल पंप के मालिक लल्लन उर्फ अरविंद निवासी बुखारा और मजदूरों के ठेकेदार अख्तर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि टैंक की खोदाई के लिए पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बिजनौर में बाईपास मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर टैंक की दीवार गिरने से दबे मजदूर को निकालती जेसीब

बिजनौर में बाईपास मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर टैंक की दीवार गिरने से दबे मजदूर को निकालती जेसीब- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed