फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women's heated argument with block officers

Bijnor News: ब्लॉक अधिकारियों से महिलाओं की तीखी नोंकझोंक

Tue, 30 May 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Women's heated argument with block officers
हल्दौर के गांव पावटी में अमृत सरोवर की खुदाई कर रही जेसीबी आगे बैठ कर विरोा करती महिलाएं।
- गांव पावटी में कब्जा मुक्त हुई झील की भूमि पर खोदाई करने पहुंची थी टीम
विज्ञापन

- जेसीबी के आगे बैठी महिलाएं, टीम को कार्य रोककर लौटना पड़ा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव पावटी में कब्जा मुक्त हुई झील की भूमि पर जेसीबी लेकर अमृत सरोवर की खोदाई कार्य करने पहुंचे ब्लॉक अधिकारियों की टीम से महिलाओं की तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं के जेसीबी आगे बैठ जाने से टीम को निर्माण कार्य रोक कर लौटना पड़ा।




गांव पावटी में बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर स्थित एक कब्रिस्तान के पीछे खसरा नंबर 250 पर झील है। राजस्व विभाग के लेखपाल रणवीर सिंह के अनुसार इस झील पर गांव के लोगों ने कई वर्षों से अवैध रूप से कब्जा कर फसलें बो रखी थीं। शासन और प्रशासन के निर्देश पर झील को कब्जा मुक्त कराने के लिए करीब 18 वर्ष पूर्व कार्रवाई की गई। उस दौरान तो राजस्व विभाग की टीम ने झील को अवैध कब्जों से मुक्त करा दिया। लेकिन इसके बाद कुछ किसानों ने उक्त जमीन पर फिर से अवैध कब्जा कर लिया और फसलें बो लीं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर झील का कुछ हिस्सा जल संरक्षण के उद्देश्य से अमृत सरोवर का निर्माण कराए जाने के लिए चिह्नित किया गया। सोमवार को हल्दौर ब्लॉक के बीडीओ वीरेंद्र कुमार यादव टीम के साथ जेसीबी लेकर झील पर अमृत सरोवर के लिए खोदाई कराने पहुंचे। आरोप है कि कब्जा मुक्त पड़ी झील पर सूचना पाकर गांव पावटी निवासी कुछ महिलाओं ने मौके पर पहुंचीं और बीडीओ व टीम से भिड़ गई। महिलाओं ने घंटों तक हंगामा किया और जिद पर अड़ी रही। आक्रोशित महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं। महिलाएं उक्त भूमि पर अमृतसर सरोवर का निर्माण कराने को राजी नहीं हैं। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों को खोदाई कार्य रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ वीरेंद्र यादव का कहना है कि अमृत सरोवर का निर्माण कार्य के विरोध में कुछ महिलाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ नोकझोंक की है। विरोध के कारण निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। मामले को आला अफसरों से ही अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed