फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A service road will be built to connect Najibabad Road with Nagina Road.

Bijnor News: नजीबाबाद मार्ग को नगीना मार्ग से जोड़ने के लिए बनेगी सर्विस रोड

Sat, 26 Sep 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A service road will be built to connect Najibabad Road with Nagina Road.
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेेसवे का निर्माण होने से बिजनौर के विकास को पंख लगेंगे। आपत्तियों के निस्तारण का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। ऐसे में नजीबाबाद मार्ग को नगीना मार्ग से जोड़ने के लिए सर्विस रोड बनेगी। यह इसलिए है कि नगीना मार्ग पर जंक्शन है जबकि नजीबाबाद मार्ग के ऊपर से गंगा एक्सप्रेसवे निकलेगा।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे के लिए गजट जारी हो गया है। गंगा एक्सप्रेसवे अमरोहा के बाद चांदपुर तहसील क्षेत्र में प्रवेश करेगा। जिले की तीन तहसीलों चांदपुर, बिजनौर और नजीबाबाद के 109 गांवों से होकर हरिद्वार तक पहुंचेगा। इसकी लंबाई जिले में 56 किमी रहेगी। इन गांवों की करीब 1058.44 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है, जिसकी एवज में आठ हजार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। गजट जारी होने के बाद किसान तहसीलों में अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। अब तक बिजनौर, चांदपुर, नजीबाबाद तहसील में करीब 800 आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं। आपत्ति निस्तारण के साथ ही दर निर्धारण का कार्य भी चल रहा है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जल्द ही जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

कृषि श्रेणी में सर्किल रेट का चार गुना मिलेगा मुआवजा
आपत्तियों के निस्तारण के साथ ही यूपीडा दर निर्धारण का कार्य कर रहा है। इसके लिए चार श्रेणियों में मुआवजा दिया जाएगा। इसमें कृषि में चार गुना, आवासीय में दो गुना मुआवजा मिलेगा। वहीं, प्रशासन सरकारी जमीन, चकरोड़ सहित अन्य जमीन के दस्तावेज भी तलाश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे को विदुरकुटी से जोड़ा जाएगा
गंगा एक्सप्रेस को विदुरकुटी से जोड़ा जाएगा। इकसे लिए गांव उलेढ़ा में जंक्शन बनाया जाएगा। जंक्शन से छाडरी मोड़ होते हुए विदुरकुटी तक 11 किलोमीटर लंबी लिंक रोड बनाई जानी प्रस्तावित है। इससे विदुरकुटी पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे।

आपत्तियों का निस्तारण चल रहा है। शीघ्र ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद यूपीडा की ओर से जैसी गाइडलाइन आएगी, उसके अनुसार अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
--शरदपाल सिंह, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed