{"_id":"6ab6d25490867765790ba2ae","slug":"the-body-of-a-young-man-repairing-a-car-was-found-in-gajraula-bijnor-news-c-27-1-bij1009-191182-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कार रिपेयरिंग करने वाले युवक का शव गजरौला में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कार रिपेयरिंग करने वाले युवक का शव गजरौला में मिला
विज्ञापन
हल्दौर। गांव बिलाई निवासी कार रिपेयरिंग का काम करने वाले समीर (24) का शव गजरौला में हसनपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से परिजनों को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त समीर के रूप में की। हत्या की आशंका जताते हुए पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
परिजनों के अनुसार समीर हल्दौर में कार रिपेयरिंग का काम करता था। कुछ दिन पूर्व वह कार रिपेयरिंग से संबंधित सामान की खरीदारी के लिए करीब 50 हजार रुपये लेकर नहटौर क्षेत्र के गांव सदरुद्दीनगर निवासी रिश्तेदार बिलाल के साथ गया था। परिजनों का कहना है कि बिलाल तो अपने घर लौट आया, लेकिन समीर वापस नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसके बारे में जानकारी करने के लिए बिलाल को फोन किया। आरोप है कि इस दौरान फोन पर पुत्र के संबंध में जानकारी लेने के दौरान बिलाल ने उन्हें धमकाया।
बाद में समीर का शव गजरौला शहर में हसनपुर मार्ग पर पड़ा मिला। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर शव मिलने की सूचना प्रसारित होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। वे गजरौला पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पिता खालिद ने पुलिस को तहरीर देकर समीर की हत्या अथवा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। विवेचना अधिकारी थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।