{"_id":"5fad85768ebc3e9ba3266706","slug":"women-working-on-brick-kilns-will-also-be-protected-bijnor-news-mrt5108084165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति अभियान के तहत ईंट भट्टों पर काम करने वाली महिलाओं की भी होगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति अभियान के तहत ईंट भट्टों पर काम करने वाली महिलाओं की भी होगी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मिशन शक्ति अभियान के तहत ईंट-भट्टों पर काम करने वाली महिलाओं की भी अब पुलिस सुरक्षा करेगी। ईंट भट्टों पर काम करने वाली महिलाओं को हर तरह की सुविधा दिलाने की ईंट-भट्टा स्वामी की जिम्मेदारी होगी। 15 दिन तक पुलिस ईंट-भट्टों पर अभियान चलाएगी और उनकी सुरक्षा के सभी इंतजाम परखेगी। अपर मुख्य सचिव गृह ने सभी एसपी को इस बारे में कड़े निर्देश जारी किए हैं।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी डीएम व एसपी को भेजे निर्देश में कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में 12 हजार से अधिक ईंट भट्टे हैं। ईंट भट्टों के माध्यम से काफी संख्या में लोगों को रोजगार दिया जाता है। इन ईंट भट्टों पर काफी संख्या में महिलाएं भी काम कर रही हैं। श्रमिकों के परिवार भी एक साथ रहते हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत हर जिले में 15 दिन का अभियान चलाकर थानाध्यक्ष, राजस्व अफसरों के साथ ईंट भट्टों का निरीक्षण करेंगे। वहां देखेंगे कि महिला श्रमिकों की सुरक्षा ठीक है या नहीं। ईंट भट्टा मालिक का उत्तरदायित्व होगा कि वह अपने भट्टों पर ऐसी व्यवस्था करे जिससे महिला श्रमिकों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। रात में भट्टों में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रहे। श्रमिकों के आवास इस तरह बने हों कि उनकी सुरक्षा उचित रूप से की जा सके। किसी भी भट्टे पर अवैध शराब न बनने पाए। कहीं ऐसा होता पाया गया तो ईंट भट्टा मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि किसी भी महिला के साथ कोई अप्रिय घटना न होने पाए। अभियान चलाकर उसकी रिपोर्ट हर जिले को 30 नवंबर तक शासन को भेजनी है। एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक शासन के आदेश का पालन करने के लिए जिले की पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।